लेकिन रविवार को बाजार में राखी व मिठाई की दुकानों पर पिछले साल की तरह आपाधापी नहीं दिखी। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा के धागे को बांधने के लिए राखी की खरीदारी करती नजर आईं, लेकिन बाजार में पहले की तरह भीड़ नहीं दिखी। मिठाई दुकानदार बिश्नई गुप्ता ने बताया कि कोरोना के चलते तमाम बंदिशों को देखते हुए पिछले बार की अपेक्षा इस बार कम मिठाइयां बनवाई गई हैं। वहीं पडरौना नगर से सटे सिधुआं बाजार के मंटू मद्धेशिया ने कहा कि शनिवार व रविवार की बंदी का के बाद दुकान खोलने के मिले छूट का भी असर दुकानदारी पर पड़ा है।
कुशीनगर में खुली रहीं मिठाई व राखी की दुकानें,पडरौना शहर समेत ग्रामीण अंचलों में नहीं रहा रौनक
Popular Categories

