प्रदेशउत्तर प्रदेशशादी से पहले सिविल इंजीनियर लापता, पुलिस को पनकी स्टेशन के पास...

शादी से पहले सिविल इंजीनियर लापता, पुलिस को पनकी स्टेशन के पास मिली आखिरी लोकेशन

कानपुर पैथालॉजी कर्मी संजीत यादव की गुमशुदगी के बाद फिरौती मांगे जाने पर अपहरण की बात सामने आई थी। प्रदेश भर में पुलिस की किरकिरी करा चुका इस मामले की जांच सीबीआई को दिए जाने के बाद अभी पुलिस ठीक से सांस भी नहीं ले पाई थी कि अब बर्रा के तात्याटोपे नगर से संदिग्ध हालात में सिविल इंजीनियर लापता हो गया है। स्वजनों ने बर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक अपहरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, उसके कहीं चले जाने का संदेह बना हुआ है।शादी से पहले सिविल इंजीनियर लापता, पुलिस को पनकी स्टेशन के पास मिली आखिरी लोकेशन

 

तात्याटोपे नगर निवासी रामप्रकाश धुरिया सेल्स टैक्स विभाग से सेवानिवृत बाबू हैं। रामप्रकाश ने बताया तीन बेटों में सबसे छोटा 32 वर्षीय बेटा मुकुल सिविल इंजीनियर है। बीते नौ अगस्त को वह स्वजनों संग बेटे के लिए नौबस्ता में लड़की देखने जा रहे थे। घर से निकलने के बाद रास्ते में मुकुल के मास्क न लगाए होने पर उन्होंने टोका और घर से मास्क लेकर आने को कहा। मुकुल घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी देर तक मुकुल के न लौटने पर पिता ने घर पर फोन करके पूछा तो उसके घर न पहुंचने की जानकारी हुई। काफी तलाश के बाद भी मुकुल का पता न लगने पर स्वजनों ने बर्रा थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पनकी स्टेशन के पास मिली आखिरी लोकेशन

थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि स्वजनों से मिले नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया था। उसकी आखिरी लोकेशन 10 अगस्त को सुबह पांच बजे पनकी रेलवे स्टेशन के पास मिली है। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। तलाश की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories