प्रदेशउत्तर प्रदेश14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा गया यूपी के विधायक को

14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा गया यूपी के विधायक को

14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा गया यूपी के विधायक को

भदोही । मध्यप्रदेश में गिरफ्तार किए गए भदोही के विधायक विजय मिश्रा को रविवार रात यहां लाया गया और अब उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिश्रा को शुक्रवार को मप्र में गिरफ्तार किया गया था। भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि विधायक को रविवार रात न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक कुमार की अदालत के समक्ष पेश किया गया और उसके बाद नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

एसपी ने कहा कि जिला जेल के जेलर अशोक कुमार गौतम ने जानकारी दी थी कि विधायक “वहां सुरक्षित नहीं थे”, लिहाजा इसके बाद उन्हें नैनी सेंट्रल जेल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट ने विधायक को केंद्रीय जेल में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए हैं।

निषाद पार्टी के विधायक मिश्रा को उनके रिश्तेदार की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने उन पर धमकी देने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में उनकी पत्नी, राज्य विधान परिषद की सदस्य रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्रा पर आरोप लगाया गया है। लेकिन विधायक की पत्नी और बेटा फरार हैं।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश पुलिस ने विजय मिश्रा को तब हिरासत में लिया था, जब वह उज्जैन के रास्ते राजस्थान के कोटा जा रहे थे।

एसपी ने कहा कि विधायक को गिरफ्तार करने के बाद, डीएसपी कालू सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने उन्हें मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक अदालत में पेश किया और फिर उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर भदोही लाया गया।

विधायक के खिलाफ वर्तमान में 73 मामले दर्ज हैं और पिछले दिनों उन पर गुंडा अधिनियम और कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories