Home प्रदेश उत्तर प्रदेश राहुल गाँधी द्वारा भेजी गयी किटों का कांग्रेसियो द्वारा जारी है अनवरत वितरण…

राहुल गाँधी द्वारा भेजी गयी किटों का कांग्रेसियो द्वारा जारी है अनवरत वितरण…

0

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना/अमेठी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिला कांग्रेस कमेटी को जरूरतमंद लोगों तक फूड पैकेट और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं पार्टी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर लोगों को ना सिर्फ फूड पैकेट पहुंचा रहे हैं बल्कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों को खाद साम्रगी और जरूरी वस्तुएं भी मुहैया करा रहे हैं
इसी बीच अमेठी में फूड पैकेट और जरूरी खाद्य सामग्री लोगों तक पहुंचाने के साथ ही जिले में राहुल गांधी के द्वारा क्षेत्र में बाटी जा रही राहत सामग्री के क्रम में रविवार को विकासखंड मुसाफिरखाना के बरना,मोहिउद्दीनपुर,निजामुद्दीनपुर,धरौली,नगर पंचायत,कस्थुनी,पलिया,हाजीगंजआदि जगहों पर में कांग्रेस नेताओ ने लगभग 250 किटों का वितरण किया।कांग्रेसी नेता राजू ओझा ने बताया कि लगभग सैकड़ो परिवारों को खाद्यान्न सामग्री मुहैया कराई गयी है और प्रतिदिन यह अनवरत क्षेत्र में मदद चलती रहेगी। श्री ओझा ने बताया ने बताया कि पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं के कहने के बाद हम लोगों ने किट में जरुरतमंदों को आटा, चावल, दाल, सरसों का तेल, धनिया ,जीरा , हल्दी, सब्जी मसाला, नमक,और चीनी उपलब्ध करा रहे हैं। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने में लगा है
हनुमन्त विश्वकर्मा का कहना है कि गरीब लोगों तक राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है किसी को भूखा मरने नहीं दिया जाएगा।किट बाटने वाले कार्यकर्त्ता हनुमन्त विश्वकर्मा,जय बहादुर यादव,पंकज मिश्रा,राहुल गुप्ता,विकास यादव आदि है।