प्रदेशउत्तर प्रदेशलूडो खेलते वक्त आई खांसी, दोस्त ने मार दी गोली

लूडो खेलते वक्त आई खांसी, दोस्त ने मार दी गोली

[object Promise]

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के ग्रेटर नोएडा इलाके में लूडो खेलने के दौरान एक व्यक्ति को खांसी आ गई तो कोरोना फैलाने की बात कहकर उसे गोली मार दी गई। मामला ग्रेटर नोएडा के जारचा के दयानगर का है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रात करीब 9 बजे ग्राम दयानगर थाना जारचा के सैंथली मंदिर पर चार दोस्त जय, वीर उर्फ गुल्लू, प्रवेश और प्रशांत लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान लूडो खेल रहे प्रशांत को खांसी आ गई। तो वीर का लूडो खेल रहे प्रशांत उर्फ प्रवेश पुत्र करण सिंह ने कहा कि वह खांसकर कोरोना फैला रहा है। जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

गुल्लू ने गुस्से में आकर तमंचे से प्रशांत की जांघ में गोली मार दी, जिससे प्रशांत घायल हो गया। घायल प्रशांत को आनन-फानन में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची जारचा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories