प्रदेशउत्तर प्रदेशइष्टदेव के दूत की सेवा में आगे आए समाजसेवी,खिलाए भोजन

इष्टदेव के दूत की सेवा में आगे आए समाजसेवी,खिलाए भोजन

[object Promise]

रीपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना(अमेठी)।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए देश में लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाकर तीन मई तक कर दी है जिसका सभी दलों ने स्वागत किया है। घरों में खुद को कैद किये लोगों और सामाजिक संगठनों ने इन गंभीर और विषम परिस्थितियों में भी हौसला नहीं खोया है। आज भी सामाजिक संगठन, राजनैतिक दल यहां तक कि आम आदमी भी अपने उसी जज़्बे के साथ गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। कुछ राशन का वितरण कर रहे हैं तो कुछ भोजन करा रहे हैं ताकि कोई भी भूखा पेट ना सोये।
इसी क्रम में लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कादूनाला पर हजारों की तादाद में वानरों का निवास है जिनका भोजन राजमार्ग पर यात्रा कर रहे यात्रियों पर निर्भर करता है कोरोना की इस महामारी के कारण उत्पन्न लॉक डाउन की समस्या से इनके भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा मदद की जाती है इसी को देखते हुए प्रधानप्रतिनिधि व समाजसेवी वंशराज सिंह,मोहित सिंह,ठेकेदार अजय सिंह ने अपने साथियो के साथ प्रचुर मात्रा में रोट केला लाई चना भोजन सामग्री लेकर की इनकी सेवा में उपस्थित हुए और सभी ने अपने हाथों से वानरों को खाद्य सामग्री खिलाई। आश्चर्य की बात यह थी कि भोजन के दौरान बिना बताए वानर दूतों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories