[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Encounter में मारे गए अमर दुबे का मुर्दा पिता 5 साल बाद फिर हो गया जिंदा
उत्तर प्रदेश

Encounter में मारे गए अमर दुबे का मुर्दा पिता 5 साल बाद फिर हो गया जिंदा

admin
Last updated: April 19, 2026 12:16 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

 

कानपुर। कानपुर शूटआउट (Kanpur Shootout) के आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसके साथी अमर दुबे के संबंध में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बदमाश अमर दुबे के पिता संजीव दुबे गुरुवार को बिकरू गांव में एक पुलिस ऑपरेशन के दौरान जिंदा हो उठे। जबकि परिवार वालों ने कई साल पहले कह दिया था कि संजीव दुबे मर गए।

बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे ने अमर दुबे और अन्य अपराधियों के संग मिलकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। अमर दुबे को विकास दुबे का दायां हाथ माना जाता था। पुलिस ने उसे हमीरपुर जिले के मौदाहा में बुधवार को मार गिराया था। गुरुवार को जब पुलिसकर्मी बिकरू गांव में एनकाउंटर में मारे गए अमर की जानकारी देने पहुंचे, उन्हें पता चला कि उसका पिता अभी तक जिंदा है। खबरी पुलिस को संजीव के ठिकाने ले गया, जहां वह लगभग एक दशक से गुमनामी की जिंदगी जी रहा था।

बेटे की मौत की खबर सुनकर ठिकाने से बाहर आया संजीव
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजीव जब अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर अपने ठिकाने से बाहर आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह एक दुर्घटना में बाल-बाल बच गया था, लेकिन उसने अपना पैर खो दिया। संजीव के ऊपर हत्या की कोशिश, उगाही और लूट समेत 12 मामले चौबेपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि संजीव दुबे सात वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना के बाद अंडरग्राउंड हो गया था और परिवार वालों से यह खबर फैलाने के लिए कहा था कि वह मर गया है, ताकि उसके विरुद्ध चल रहे सारे आपराधिक मामले बंद हो जाएं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Yogi सरकार पर अखिलेश का तो RLD उपाध्यक्ष जयंत का न्यायपालिका पर हमला
Next Article पोस्टमॉर्टम से पहले गैंगस्टर विकास दुबे का हुआ कोरोना टेस्ट, लिए गए सैंपल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?