[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पोस्टमॉर्टम से पहले गैंगस्टर विकास दुबे का हुआ कोरोना टेस्ट, लिए गए सैंपल
उत्तर प्रदेश

पोस्टमॉर्टम से पहले गैंगस्टर विकास दुबे का हुआ कोरोना टेस्ट, लिए गए सैंपल

admin
Last updated: April 19, 2026 12:16 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। कानपुर मुठभेड़ में ढेर गैंगस्टर विकास दुबे का पोस्टमॉर्टम से पहले कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों की एक टीम ने विकास दुबे के शरीर से सैंपल लिए हैं। वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों की एक टीम उसका पोस्टमार्टम करेगी।गौरतलब है कि यूपी पुलिस के आठ जवानों की हत्‍या का मुख्‍य आरोपी विकास दुबे आज सुबह कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यूपी एसटीएफ की गाड़ी विकास को लेकर कानपुर आ रही थी। पुलिस के मुताबिक बर्रा के पास अचानक रास्‍ते में गाड़ी पलट गई। इस हादसे में चार सिपाही घायल हो गए।

इसके बावजूद विकास पुलिस के चंगुल से बचकर भागने के फिराक में था। उसने मौका पाकर एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसटीएफ ने विकास से हथियार रखकर आत्मसमर्पण करने को कहा। वह इसके बावजूद नहीं माना तो पुलिस को मजबूरन एनकाउंटर करना पड़ा। एनकाउंटर में गोली लगने के बाद हिस्ट्री शीटर विकास दुबे की मौत हो गई।

कानपुर के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर देशभर में सुर्खियों में आया उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में मिला था। छह दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, जिस कुख्यात अपराधी को लेकर कई राज्यों की पुलिस अलर्ट थी, उसकी गिरफ्तारी उतनी ही नाटकीय ढंग से हुई।

Vikas Dubey Encounter Latest Updates:

– गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कांस्टेबल अजय कश्यप जो 3 जुलाई को कानपुर के बिकरू गाँव में एक मुठभेड़ में घायल हुए थे उन्होंने कहा कि इससे मेरी आत्मा को शांति मिली है। यह पुलिस और सरकार में जनता के विश्वास को बहाल करेगा।

– कानपुर पुलिस ने बताया है कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे के एक साथी दयाशंकर अग्निहोत्री के स्वामित्व वाली सरकारी राशन की दुकान से सात देसी बम बरामद किए गए हैं। इस मामले में केस दर्ज किया गया है।

– यूपी के ए़डीजी कानून एवं व्यवस्था(लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान 3 सब-इंस्पेक्टर, 1 कांस्टेबल और 2 एसटीएफ कमांडो घायल हुए हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक कानपुर मुठभेड़ में कुल 21 अभियुक्त नामजद थे और 60 से 70 अन्य अभियुक्त थे। इस मामले में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 6 आरोपी मारे गए, 7 लोगों को जेल भेजा गया, वहीं 12 वांछित अपराधी अभी भी फरार हैं।

– विकास दुबे का कोरोना टेस्ट कराने के लिए सैम्पल लिया गया है। वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों की एक टीम उसका पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम रूम के बाहर पीएसी के साथ कई थानों की फोर्स भी तैनात है।

– कानपुर के बड़े पुलिस और आला अधिकारी हैलट अस्पताल पहुंचे हैं।कानपुर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(एडीजी) जय नारायण सिंह, आइजी मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी(डीएम) डॉ.ब्रह्मदेव राम तिवारी हैलट अस्पताल पहुंचे हैं।

– पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी और बेटे को छोड़ दिया है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि ऋचा(विकास दुबे की पत्नी) की कोई भूमिका नही मिली है। वह घटना के वक्त बिकरू में नहीं थी।

– लाला लाजपत राय हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉ. आरबी कमल ने बताया है कि 3 घायल पुलिस कर्मियों की हालत स्थिर है। उनमें से दो ने गोलियां दागीं। उन्होंने साथ ही बताया कि विकास दुबे को यहां मृत लाया गया था, उसको 4 गोली लगी थी। उसके सीने पर तीन और हाथ में एक गोली लगी थी।

– गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अब उसके पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे का पोस्टमॉर्टम से पहले कोरोना टेस्ट किया जाएगा।डॉक्टरों की टीम बॉडी से सैंपल लेगी।

  • कानपुर में विकास दुबे के मुठभेड़ वाले इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, लोग और मीडियाकर्मी पहुंचे। यहां लोगों की काफी भीड़ हो गई। यूपी एसटीएफ के काफिले की एक कार यहां पलट गई थी।

विकास के साथी की दुकान से मिले हथगोले

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ त्रिपुरारी पांडे और नायब तहसीलदार अतुल हर्ष श्रीवास्तव ने दुर्दांत विकास के ख़ास नौकर दयाशंकर अग्निहोत्री की घटना के बाद से बंद पड़ी सरकारी गल्ले की दुकान की जांच में सात हथगोले मिले। पुलिस ने उनको निष्क्रिय कराया।

– कानपुर के बिकरू गांव में 3 जुलाई को मुठभेड़ में जान गंवाने वाले कांस्टेबल सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मिला वर्मा ने गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने पर कहा कि मैं संतुष्ट हूं। लेकिन अब यह कैसे सामने आएगा कि कौन उसे (विकास दुबे) समर्थन दे रहा था? उससे पूछताछ करके यह खुलासा नहीं किया जा सका।

– यूपी के एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि विकास दुबे ने पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें वो घायल हो गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। हम जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेंगे।

– कानपुर में गैगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद इस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी को लाला लाजपत राय अस्पताल लाया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में कुल 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

– मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे के मारे जाने पर कहा है कि कानून ने अपना काम कर दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि यह उन लोगों के लिए खेद और निराशा का विषय हो सकता है जिन्होंने आज विकास दुबे की मौत और कल उसकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। एमपी पुलिस ने अपना काम किया, उसे गिरफ्तार किया और यूपी पुलिस को सौंप दिया।

– 3 जुलाई को कानपुर के बिकरू गांव में मुठभेड़ में अपनी जान गंवाने वाले कांस्टेबल जितेंद्र पाल सिंह के पिता तीरथ पाल ने विकास दुबे के मारे जाने के बाद कहा है कि मुझे यूपी पुलिस पर बहुत गर्व है। आज उन्होंने जो कुछ भी किया है वह मेरी आत्मा को सांत्वना दे रहा है। मैं प्रशासन और योगी सरकार का धन्यवाद करता हूं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Encounter में मारे गए अमर दुबे का मुर्दा पिता 5 साल बाद फिर हो गया जिंदा
Next Article कई राज दफन, एनकाउंटर पर उठे सवाल, STF ने दिए जवाब

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?