प्रदेशउत्तर प्रदेशडीएम व एसपी द्वारा नगर क्षेत्र के साथ-साथ खैराबाद, अन्नू चौराहा आदि...

डीएम व एसपी द्वारा नगर क्षेत्र के साथ-साथ खैराबाद, अन्नू चौराहा आदि का भ्रमण कर लाॅक डाउन आदि का लिया जायजा।

[object Promise]

कोविड-19 के दृष्टिगत कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद में विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी लिये जाने हेतु स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, राजस्व व पुलिस कर्मियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना संयुक्त रूप से आज तहसील सदर सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में बताया कि कोविड-19 के ट्रैकिंग के लिये कन्टेनमेण्ट जोन, खैराबाद के एक कि0मी0 की परिधि में 9976 घरों का डोर-टू-डोर 70 टीमें भ्रमण कर कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकथाम/बचाव की जानकारी देगी। उन्होंने बताया कि एक टीम में आशा/आंगनबाड़ी, राजस्व से लेखपाल/अमीन, पुलिस टीम से कांस्टेबल रहेंगे। यह टीमें घर-घर जाकर पूंछ ताॅछ कर डाटा कलेक्ट करेंगी तथा उन सब को यह भी बताया जायेगा कि आप सब अपने घर में ही रहें, सुरक्षित रहें, बाहर कदापि न निकलें। उन्होंने कहा कि आशा/आंगनबाड़ी द्वारा नाम, पता, मो0 नं0, सदस्यों की संख्या व स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली जायेगी तथा लेखपाल/अमीन द्वारा पूंछ-ताॅछ सम्बन्धी जानकारी विवरण फार्म में अंकित किया जायेगा एवं पुलिस द्वारा प्रत्येक घरों का क्वारंटाइन प्रोफार्मा नोटिस चस्पा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 03 टीमों पर एक एएनएम होंगी और कुल 24 टीमें सुपरवाइजर के रूप में काम करेंगे। इसके साथ-साथ राजस्व निरीक्षक व पुलिस सब इंस्पेक्टर भी सुपरवीजन का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि टीम घर-घर जाकर पूंछ-ताॅछ करेगी और उन सब को आश्वस्त करेगी कि हम लोग आप सब की सुविधा के लिये यहां आयें हैं। यदि आप सब को कोई परेशानी हो, तो उसकों अवश्य बतायें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक घर से यह जानकारी लेना है कि आप लोगों को खाना-पानी व दवा इत्यादि सम्बन्धी कोई दिक्कत तो नहीं है, यदि है तो उसे तत्काल मेरे संज्ञान में लाया जाये। इसी के साथ आप सब स्वयं एक मीटर की दूरी बनाकर कार्य करेंगे और दूसरों को भी सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाइजर व साफ-सफाई के विषय में जानकारी देंगे। कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद में सी0सी0 टीवी कैमरा लगाया गया है और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की यह भी जागरूक करना है कि किसी की तबियत खराब होती है अथवा कोई इमरजेन्सी है, तो 102 व 108 एम्बुलेन्स सेवाएं दी जायेगी और डोर-टू-डोर ठेले के माध्यम से सब्जी, दूध एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री जिला प्रशासन द्वारा पहंुचानें की व्यवस्था की गयी है। पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल के साथ-साथ पूरी टीम घर-घर जाकर सब से जानकारी प्राप्त करेंगे और कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव सम्बन्धी जानकारी भी देंगे। यदि कोई पूंछ-ताॅछ करने पर नाराजगी व्यक्त करता है, तो आप सब को उनके साथ संयमित रहकर विनम्रता पूर्वक व्यवहार करना है। विशेष परिस्थितियों में 112 पर सूचित करना है और सब को बताना है कि हम सब यह जानकारी आप सब के हित के लिये एकत्रित कर रहे हैं। उन सब को यह भी बताना है कि आप सब सोशल डिस्टेसिंग के साथ-साथ अपने-अपने घरों में रहें, लाॅक डाउन का पूर्णतयः पालन करें। इसी में हम सब की भलाई है। बैठक के पश्चात डीएम व एसपी नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लाॅक डाउन, साफ-सफाई, सेनेटाइज आदि का जायजा बाध मण्डी चैराहा, अन्नू चौराहा,पंचरस्ता, कृष्णा नगर, दरियापुर चैराहा, जमाल गेट पर पहंुचकर लिया तथा डीएम व एसपी द्वारा जमाल गेट से ड्रोन कैमरा के माध्यम से वस्तुस्थिति की भी जानकारी ली। वीआर मोटर्स के मालिक रजनीस अग्रवाल के 04 वर्षीय पुत्र आरूष द्वारा अपने पिगी बैंक (मिट्टी का गुल्लक) प्रतिदिन पैसा एकत्र किया था, उसे दरियापुर तिराहे पर डीएम व एसपी को कोविड-19 के सहायतार्थ के लिये भेंट किया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी, तहसीलदार सदर पीयूष, डब्ल्यूएचओ से डाॅ0 वरूण आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories