प्रदेशउत्तर प्रदेशMafia hit list : अब नहीं बचेगा कोई माफिया , यूपी सरकार...

Mafia hit list : अब नहीं बचेगा कोई माफिया , यूपी सरकार ने बनाई माफियाओं की हिट लिस्ट

[object Promise]

लखनऊ: कानपुर मुठभेड़ केस (Kanpur Encounter) के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गई है. योगी सरकार ने यूपी पुलिस को प्रदेश के माफियाओं की हिट लिस्ट तैयार करने को कहा है. आदेश में कहा गया है कि कोई भी माफिया हो चाहे वो जेल में बंद हो या बाहर हो सभी के नाम को हिट लिस्ट में शामिल किया जाए.

योगी सरकार ने आदेश दिया है कि अब राजनीतिक हो या माफिया सभी पर सख्त कार्रवाई की जाए. बता दें कि यूपी पुलिस ने हिट लिस्ट तैयार कर ली है. इसमें प्रदेश के शूटरों, बदमाशों समेत कई बाहुबली राजनेताओं के नाम भी शामिल हैं.

यूपी पुलिस की इस हिट लिस्ट में आजमगढ़ के बाहुबली नेता और बीएसपी सांसद मुख्तार अंसारी, प्रयागराज के बाहुबली नेता अतीक अहमद और गौतम बुद्ध नगर के अनिल भाटी का नाम भी शामिल है.

यूपी पुलिस की इस हिट लिस्ट में कुल 25 नाम हैं. इसमें बाकायदा अपराधी का नाम, पता लिखा गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है या नहीं ये भी लिखा है. इसके अलावा अपराधी वर्तमान में किस जेल में बंद है या फिर जमानत पर बाहर है लिखा हुआ है. इस हिट लिस्ट को एसटीएफ से मिली जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है.

इसके अलावा हिट लिस्ट में उमेश राय, त्रिभुवन सिंह, खान मुबारक, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सोहराब, मोहम्मद रुस्तम, बृजेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह ठाकुर, ध्रुव कुमार सिंह, मुनीर, संजीव महेश्वरी, सुंदर भाटी, अनिल दुजाना, सिंह राज भाटी, सुशील, अंकित गुर्जर, अमित कसाना, आकाश जाट, ऊधम सिंह, योगेश भदौड़ा, अजीत उर्फ हप्पू, लल्लू यादव, अजय सिंह, रमेश सिंह, संजीव द्विवेदी, मुलायम यादव, राजेश यादव, बच्चा पासी, दिलीप मिश्रा और ओम प्रकाश श्रीवास्तव का नाम शामिल है.

बता दें कि कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद योगी सरकार ने अपराधियों से निपटने का मूड बना लिया है. कानपुर हत्याकांड में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. अभी यूपी पुलिस की 100 टीमें पूरे प्रदेश में विकास दुबे को तलाश रही हैं.

कानपुर मुठभेड़ केस में चौबेपुर थाना प्रभारी विनय तिवारी को आईजी मोहित अग्रवाल ने किया सस्पेंड कर दिया है. कानपुर के चौबेपुर में शुक्रवार को हुए घटनाक्रम के मामले में एसओ विनय तिवारी की भूमिका संदिग्ध है. आईजी ने कहा कि संदिग्ध भूमिका आने पर जांच में मुकदमा भी लिखा जाएगा और जेल भेजा जाएगा. चौबेपुर थानाध्यक्ष विनय तिवारी से एसटीएफ की पूछताछ जारी है. तिवारी पर गोपनीय सूचना लीक करने का आरोप है. पुष्पराज सिंह को चौबेपुर थाने का चार्ज दिया गया है.

यूपी STF के द्वारा सभी चश्मदीद और जो संदेह के घेरे में हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है. विनय तिवारी पर इसलिए भी ज्यादा संदेह गहराया क्योंकि वह विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम में सबसे पीछे थे. जब पुलिस पर बदमाशों ने हमला किया तो वह मौके से भाग निकले.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories