प्रदेशउत्तर प्रदेशचिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री...

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह सभागार में की समीक्षा बैठक

[object Promise]
[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। मा0 मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री श्री जय प्रताप सिंह जी द्वारा पं ० राम नरेश त्रिपाठी सभागार में समीक्षा बैठक को गई। मा० मंत्री जी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से टी०वी० तथा कोविड - 19 से संबंधित फैसलिटी क्वारंटाइन सेन्टर, सैम्पलिंग, दवाओं एवं उपकरणों कि उपलब्धता, ओपीडी के संचालन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव की व्यवस्था तथा अस्पतालों में स्वछता से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अवगत कराया कि एंटिजन टेस्टिंग का कार्य हो रहा है। आप लोगों की सक्रियता के कारण ही कोविड-19 के संक्रमण को रोकने में हम काफी हद तक सफल रहे हैं। हमें कोरॉना के साथ - साथ संचारी रोगों मलेरिया, फाइलेरिया, स्वाइनफ्लू , न्यूमोनिया आदि की रोकथाम एवं उपचार करना है। मा ० मंत्री जी ने निर्देशित किया कि सभी प्रकार के अस्पतालों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाय। इस अवसर पर मा ० विधायक सुल्तानपुर सूर्यभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ ० आर ०ए० वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ० सीबीएन त्रिपाठी सहित समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories