प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में चर्चा में आईं नेहा-ज्योति के सैलून में दाढ़ी बनाने से...

कुशीनगर में चर्चा में आईं नेहा-ज्योति के सैलून में दाढ़ी बनाने से मना करने पर सिरफिरे ने उस्‍तरा से हमला बोला

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : इस पेशे में अभी तक पुरूषों का ही वर्चस्व माना जाता था लेकिन कुशीनगर के बनवारी टोला की नेहा और ज्योति ने अपने पिता के बीमार होने के बाद 2014 में सैलून चलाकर उनकी जिम्मेदारी संभाल ली। वे पहली बार चर्चा में तब आईं जब क्रिकेट स्‍टॉर सचिन तेंदुलकर ने उनसे दाढ़ी और हेयर डिजाइनर जावेद हबीब ने दोनों बहनों को टूल किट देकर सम्मानित किया था।

शुक्रवार को इन बहनों के सैलून में एक सिरफिरे ने जमकर आतंक मचाया। उसने सैलून में मौजूद 14 साल के एक किशोर के गले पर उस्‍तरा चला दिया। बताते हैं कि सिरफिरे ने किशोर से पहले अपना बाल और दाढ़ी बनाने को कहा और मना करने पर उस्‍तरा से हमला बोल दिया। गनीमत रही कि सांस की नली नहीं कटी वर्ना किशोर की जान भी जा सकती थी। घायल किशोर आदित्‍य का इलाज का इलाज सीएचसी कसया में चल रहा है।
आदित्‍य,ज्‍योति और नेहा की बड़ी बहन का बेटा है। आरोप है कि बनवारी टोला चौराहे पर ही रहने वाला अजीज नामक युवक सैलून में आया था। उसने वहां मौजूद किशोर से दाढ़ी बनाने को कहा। किशोर ने मना किया तो विवाद शुरू हो गया। अचानक मनबढ़ ने दाढ़ी बनाने वाला उस्‍तरा उठाकर आदित्‍य की गर्दन पर मार दिया और फरार हो गया। आदित्य घायल होकर गिर पड़ा। परिवारीजन आनन-फानन में उसे लेकर कसया सीएचसी पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डा. मारकण्‍डेय चतुर्वेदी के अनुसार फिलहाल वह खतरे से बाहर है। इंस्‍पेक्‍टर अनुज कुमार सिंह ने कहा कि मामले में पुलिस दोषी के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करेगी। आरोपी जल्‍द ही पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories