प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में पडरौना-तमकुहीरोड के बीच सिधुआ बाजार में सड़क के गड्ढों में‘यमराज’का...

कुशीनगर में पडरौना-तमकुहीरोड के बीच सिधुआ बाजार में सड़क के गड्ढों में‘यमराज’का बसेरा

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और कुशीनगर को बिहार प्रांत से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी की हालत खस्ती है। निर्माण कार्य हुए ठीक से एक वर्ष भी नहीं बीता है और इस राजमार्ग पर जगह -जगह गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों इस रास्ते सफर तय करना एक दुरूह कार्य हो गया है।
बताते चलें कि कुशीनगर जनपद के पडरौना से तमकुहीरोड तक जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बिहार सीमा के करीब से होकर गुजरती है। बिहार की सीमा इस सड़क से कुछ ही किलोमीटर दूर है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सड़क के अस्तीत्व में आने के बाद कई मर्तवा निर्माण कराया जा चुका है,लेकिन गुणवत्ता के अभाव में यह सड़क एक वर्ष भी दुरुस्त नहीं रह पाती है। करीब एक वर्ष पूर्व इ सड़क पर पुन: निर्माण कराया गया।
इस बार भी अपने पुराने इतिहास को दोहराते हुए यह राजमार्ग पडरौना तमकुहीरोड जाने वाले मार्ग सिधुआ बाजार के पास टूट गई है। इसमें बड़े- बड़े गड्ढे बन गए है। थोड़ी सी भी वर्षा होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है जिन्हें पार करना जोखिम भरा काम होता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories