प्रदेशउत्तराखंड वन विकास निगम के दफ्तर में दारू पार्टी का वीडियो वायरल,...

उत्तराखंड वन विकास निगम के दफ्तर में दारू पार्टी का वीडियो वायरल, जांच बैठी, महिला अधिकारी ने उच्‍चाधिकारियों से की शिकायत

[object Promise]

नैनीताल : उत्तराखंड वन विकास निगम के तल्लीताल लकड़ी टाल के समीप कार्यालय में दारू पार्टी का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। कार्यालय में ही तैनात महिला कार्मिक ने स्टाफ के उत्पीडऩ से आहत होकर वीडियो बनाया और उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र के साथ वीडियो भेज दिया है। निगम के महाप्रबंधक ने इस वीडियो को सेवा नियमावली का उल्लंघन करार देते हुए जांच बैठा दी है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वन विकास निगम अध्यक्ष तक भी मामला पहुंच गया है।

निगम के दफ्तर पर कार्यरत महिला कार्मिक मुन्नी ने शिकायती पत्र में कहा है कि दफ्तर के बाबू बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करते। इससे डिपार्टमेंट का नाम खराब हो रहा है। मुन्नी ने कार्यालय से भ्रष्ट लोगों को हटाने की मांग भी की है। पत्र में कहा है कि नैनीताल कार्यालय में बहुत घोर लापरवाही की जा रही है। वाहन चालक का ट्रांसफर नंधौर प्रभाग में हो चुका है। उसके स्थान पर लालकुआं से चालक आया है, जो 2018 में यहीं तैनात था। आरोप है कि वह महिला को अभद्र भाषा में गाली देता है। उसका कमरा आवासीय परिसर में है। एक अन्य चालक भी है, जिसे बड़े बाबू ने अत्यधिक परेशान किया है। उसकी जनवरी की सैलरी भी नहीं भेजी है, जबकि वह ईमानदार और मेहनती है।

महिला के अनुसार सोमवार पूर्वाह्न 11:45 बजे अक्सर ऑफिस में दारू पार्टी चलती है। इसकी वीडियो और फोटो भी संलग्न की है। इधर इस मामले में जीएम विवेक कुमार पांडे का कहना है कि वीडियो का परीक्षण किया जा रहा है। कर्मचारी साफ दिखाई दे रहे हैं। इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। नैनीताल ऑफिस इंचार्ज की जिम्मेदारी प्रकाश आर्य के पास अतिरिक्त है। यह पूरी तरह सेवा नियमावली के उल्लंघन का मामला है, जो भी वीडियो व फोटो में दिख रहे हैं, उनके खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बेहद अफसोसजनक है।

वीडियो में दिख रहे पांच कर्मचारी

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक कर्मचारी नमकीन बांट रहा है, जबकि उनके आगे शराब की बोतल रखी है, जो आधी खाली हो चुकी है। सिगरेट की कश भी लगा रहे हैं। साथ ही ऑफिस की चर्चा हो रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories