Home State news बिहार बंद को लेकर सड़क पर उतरे महागठबंधन कार्यकर्ता

बिहार बंद को लेकर सड़क पर उतरे महागठबंधन कार्यकर्ता

44
0

[object Promise]

(रोहतास ) पूर्व केंद्रीय मंत्री रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर पुलिस के द्वारा हमला कर की गई पिटाई के खिलाफ सोमवार को विपक्षी दलों के द्वारा आयोजित बिहार बंद के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। राजद रालोसपा कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में झंडा बैनर लेकर डेहरी मुख्य बाजार को बंद कराया एवं सड़कों पर परिचालन ठप कर बैठ गये। बंद को लेकर मिलाजुला असर देखा गया सड़क जाम कर रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिहार की सरकार तानाशाह हो गई है और लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है।

स्थानीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ शिक्षा में सुधार को लेकर शांतिपूर्वक राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने राजभवन जा रहे थे तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर पुलिस ने दबंगई दिखाते हुए लाठीचार्ज किया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उपेंद्र कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।कार्यकर्ताओ ने बताया कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं और पुलिस प्रशासन निरंकुश हो गयी है । भय के साय में लोगअपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं और लोकतंत्र में अपनी बात को रखने का भी अधिकार आम लोगों को नहीं है।

 

राज्य सरकार दमनकारी नीति के तहत विरोधियों को प्रताड़ित करने में जुटी है । बिहार की जनता सब देख रही है आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा गठबंधन की हवा निकल जाएगी। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्यागपत्र मांगा है। बंद में युवा राजद के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार भारद्वाज नगर अध्यक्ष अमरेंद्र पाल प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता रालो सपा नेता मुन्ना कुशवाहा राम परीखा सिंह धर्मदेव सिंह श्याम राज सिंह जितेंद्र यादव रफीक अंसारी नंद किशोर सिंह वीरेंद्र कुशवाहा पिंटू राम कलावती देवी कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह सुनील कुमार पप्पू आदि शामिल थे।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।