6, 7 या 8 नहीं इस ऑटो में सवार थे 27 लोग UP पुलिस ने दबोचा

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान करने वाले मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोशल मीडिया पर आते ही मिनटों में ये वीडियो वायरल हो गया। 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक ऑटो रिक्शा वाले को पुलिस ने बीच रास्ते में रुकवाया तो देखने वाले हैरान रह गए। पुलिस वाले तो इसे इतना करीब से देख भौचक्के ही रह गए।। ऑटो रिक्शा में ड्राइवर और कुछ बच्चों सहित कुल 27 लोग एक साथ सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने ऑटो को रुकवाया और एक-एक को उतारकर गिनती शुरू की और और ये गिनती जाकर 27 पर खत्म हुई।

पुलिस जब ऑटो से लोगों को उतार रही थी तभी किसी ने मोबाइल से इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अब ये चर्चा कर रहे हैं कि भला एक ऑटो में 27 लोग कैसे बैठ सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक वीडियो यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है। कुछ लोग एक ऑटो रिक्शा में सवार थे। इस ऑटो को पुलिस ने बिंदकी के ललौली चौराहे पर रोक लिया। यह बताया जा रहा है कि ऑटो बहुत ही तेज गति से जा रहा था जिसकारण पुलिसवालों ने इसे रोक लिया था।

इसके बाद अंदर का नजारा देख पुलिसकर्मी हैरान हो गए और उन्होंने ऑटो से एक-एक कर लोगों को बाहर निकाला और गिनती शुरू कर दी। इस छोटे से ऑटो से 26 लोग बाहर निकले।

इसके बाद ड्राइवर को जोड़ ये बात सामने आई कि इसमें कुल 27 लोग बैठे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ऑटो रिक्शा को सीज कर मामला भी दर्ज किया ही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *