बैग चेकिंग के दौरान बच्चों के बैग से मिले कॉन्डम और गर्भनिरोधक दवाइयां

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क : बेंगलुरु में कई स्कूलों में अचानक छात्रों के बैग की तलाशी ली गई और इस दौरान कुछ चौंकाने वाली चीजें बच्चों के बैग से मिली। इस चेकिंग के दौरान छात्र-छात्राओं के बैग से कॉन्डम, सिगरेट, लाइटर, पानी की बोतल में शराब, व्हाइटनर जैसी कई चीजें मिली।
आपको यह भी बता दें कि इस पूरे मामले में मिली जानकारी के तहत कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा मोबाइल फोन लेकर आने की आशंकाओं को जांचने के लिए कुछ स्कूलों में अचानक बैग चेकिंग भी हुई है। वहीं इसके नतीजों से शिक्षक और मात-पिता भी काफी हैरान हो गए हैं।
इस अभियान के दौरान स्कूल के 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं के बैग से ऐसी-ऐसी चीजें निकलने लगी, जिसने सभी लोगों को काफी हैरान कर दिया। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार कई छात्र-छात्राओं के बैग से मोबाइल के अलावा कॉन्डम, गर्भनिरोधक गोलियां, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर और अत्यधिक मात्रा में कैश भी बरामद किया गया। 
यह सब देखने के बाद शिक्षकों के तो होश ही उड़ गए। बता दें कक्षाओं में सेल फोन लाने की शिकायतों के बाद कुछ स्कूलों ने छात्रों के बैग की जांच भी शुरू की थी। वहीं केवल यही नहीं बल्कि कर्नाटक में असोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ प्राइमरी एंड सेकेंडरी स्कूल (KAMS) ने स्कूलों से छात्रों के बैग की जांच शुरू करने को भी कहा था।
इसके साथ ही परिणाम जो सामने आया, वह अप्रत्याशित था। और बाद में स्थिति को सावधानी से संभालने के लिए, स्कूलों ने अभिभावकों को नोटिस भी जारी किया और छात्रों को निलंबित करने की बजाय, काउंसलिंग की सिफारिश भी लगाई। इस बारे में प्रिंसिपल ने कहा कि ‘हालांकि हमारे स्कूलों में काउंसलिंग सेशन होते हैं, हमने माता-पिता से कहा कि वे बाहर से बच्चों के लिए मदद लें और 10 दिनों तक की छुट्टी भी इन्हें दी गई है।’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *