रोड पर किस करके कपल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, दुश्मन देश की उड़ाई खिल्ली

admin
By admin
2 Min Read

Couple ‘kissing’ the middle road: 22 अगस्त को क्लिक की गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यह यूक्रेन की राजधानी कीव में खींची गई है। इसमें एक कपल बीच सड़क पर एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहें है। वैसे तो ये एक कपल के लिए बहुत आम पिक है।

पर इस पिक के जरिये यूक्रेनी रूस को हालिया तबाही के लिए दोषी ठहराते हुए चिढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि 24 अगस्त को यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस है। यूक्रेन इसी दिन 1991 में एक स्वतंत्र देश बना था। इस मौके पर देश में भव्य कार्यक्रम होते रहे हैं पर इस बार माहौल युद्ध का था जिसकारण से इसे अलग ढंग से मनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन के युद्ध को 23 अगस्त को 184 दिन पूरे हो गए हैं। इसी बीच रूसी सैनिकों का मजाक उड़ाने के लिए यूक्रेनी सेना शहर के मुख्य मार्ग पर जब्त किए रूसी सैन्य हार्डवेयर यानी टैंक और अन्य हथियारों की प्रदर्शनी लगाने वाली है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आ भी रहे हैं। 

यूक्रेन का कहना है कि रूस सोचता था कि वो फरवरी के कुछ दिनों में राजधानी (कीव) पर कब्जा कर लेगा और वहां एक विजय परेड भी आयोजित करेंगे पर वो ऐसा कुछ नहीं पर पाएं। 

वहीं कीव में ख्रेशचत्यक एवेन्यू का यह हिस्सा कई दिनों से मशीन शवों के बीच चहलकदमी कर रहे लोगों से लबालब भरा हुआ है। जहां मिसाइल हमलों के खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह रद्द कर दिया है वहीं इस तरह की फोटोज को यूज़ करके लोग पड़ोसी देश को अपनी स्वतंत्रता का अनुभव करा रहें हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *