कपड़े बदलने के झंझट से परेशान होकर महिला ने बनवाए पूरे शरीर पर टैटू, अब इस तरह रहती है

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। पिछले कुछ सालों में टैटू( Tattoo) का ट्रेंड बड़ी तेजी से फैल रहा है। इसको लेकर लोगों की दिवानगी खूब बढ़ी है। जहां कुछ लोग इसे शौक तक सीमीत रखते हैं, वहीं कुछ के इसे दीवानगी और पागलपन की हद तक पहुंच दिया है।

बता दें कि सोशल मीडिया के जमाने में फेमस होने के लिए कुछ भी कर गुजरने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही कुछ खुमार केर्स्टिन ट्रिस्टन पर भी देखने को मिला है। वहीं बार-बार कपड़े बदलने की झंझट से आजादी चाहती केर्स्टिन ट्रिस्टन ने इसका एक गजब तरीका भी निकाला।

जर्मनी की रहने वाली केर्स्टिन ट्रिस्टन को बार-बार कपड़े बदलने में बहुत आलस आता था । जिससे परेशान होकर वो कोई ऐसा तरीका खोज रही थी, जिससे उसे इसके जंझट से आजादी मिल सके। वहीं केर्स्टिन ट्रिस्टन ने दिमाग लगाया और 24 लाख रुपए खर्च करके पूरे शरीर पर रंग बिरंगे टैटू बनवा डाले। 

केर्स्टिन ट्रिस्टन ने पूरी बॉडी पर ये टैटू बनवाने में 24 लाख रुपए का खर्च किया। जिससे केर्स्टिन ट्रिस्टन का पूरा जिस्म टैटू से भरा है। फेस छोड़कर शरीर के सभी हिस्सों को उसने रंगीन टैटू करवा लिया और टैटू बनवाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है।

इस कड़ी में जब आपको केर्स्टिन ट्रिस्टन के उम्र के बारे में पता चलेगा तो आप और भी दंग रह जाएंगे। केर्स्टिन ट्रिस्टन 50 साल की महिला है, लेकिन टैटू को लेकर उनकी दीवानगी देखकर लोग हैरान हैं। 

वायरल होने के बाद अब क्रेर्स्टिन एक टैटू मॉडल के तौर पर काम कर रही है। साथ ही टैटू मॉडल के तौर पर अच्छी कमाई भी कर रही है। वहीं इंस्टाग्राम पर उसके 189K फॉलोअर्स हैं जो इनको खूब पसंद करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *