अगर कांग्रेस ने साबित किया एक भी मामला तो मैं छोड़ दूंगा राजनीति: सीआर पाटिल

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

अहमदाबाद। गुजरात भाजपा के अध्‍यक्ष सीआर पाटिल ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि एक भी केस साबित कर बताए तो वे राजनीतिक छोड़ने को तैयार हैं। सूरत में भाजपा की सभा में अंडा फेंकने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के पति को गिरफ्तार किया है। भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रशांत वाला ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीआर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस उन्‍हें लगातार बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन पर एक भी केस साबित नहीं हुआ है तथा आज की तारीख में कोई केस नहीं है। कांग्रेस अगर यह साबित कर दिखाए तो वे राजनीति छोड़ने को तैयार हैं। अमित चावड़ा व पूर्व अध्‍यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने पाटिल पर कई तरह के मुकदमें होने की बात कहते हुए भाजपा को आड़े हाथ लिया था। वहीं, हार्दिक पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्‍हें गुजरात में अध्‍यक्ष पद के लायक नेता नहीं मिला, इसलिए बाहरी को अध्‍यक्ष बना दिया। कांग्रेस के आरोपों के जवाब में पाटिल ने इनके नेताओंको सीधे चुनौती दी है।

अराजकता ना फैलाए कांग्रेस: प्रशांत वाला

गुजरात के सूरत में 18 अक्‍टूबर रविवार को सरथाणा इलाके में भाजपा की सभा में पार्टी के उम्‍मीदवार जेवी काकडिया पर अंडा फेंकने की घटना सामने आई थी। पहले यह माना जा रहा था कि पूर्व विधायक काकडिया के कांग्रेस से इस्‍तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से नाराज किसी मतदाता ने ही उनकी सभा में अंडा फेंका होगा, लेकिन शुक्रवार को पुलिस ने अंडा फेंकने के आरोप में सूरत महानगर पालिका में पार्षद ज्‍योति सोजित्रा के पति चंदूभाई सोजित्रा को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रशांत वाला ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि गुजरात की समझदार जनता ने 25 साल से कांग्रेस को सत्‍ता से दूर रखा है तथा और 50 साल तक उसे माफ नहीं करेंगी। चुनाव में सीधे जीत नहीं सकती तो कांग्रेस ऐसे शांति व्‍यवस्‍था को बिगाड़ने का कृत्‍य करती है, इस घटना से कांग्रेस का चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस को ऐसे नकारात्‍मक व अराजकता फैलाने वाले काम बंद कर देने चाहिए।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *