बच्ची के नाम की जगह आधार पर लिखा था, मधु का पांचवा बच्चा

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। यूपी के बदायूं में एक एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। बदायूं में एक स्कूल में बच्चे को प्रवेश देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि बच्चे के आधार कार्ड में नाम के स्थान पर ‘मधु का पांचवां बच्चा’ लिखा था। खबर सामने आते ही विवाद का कारण बन रही है।

बता दें अधिकारियों ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बिल्सी तहसील के रायपुर गांव का दिनेश अपनी बच्ची आरती को स्कूल में दाखिल कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय ले गया।

 विद्यालय में शिक्षिका ने उसे स्कूल में भर्ती करने से इनकार कर दिया। शिक्षिका ने दिनेश को आधार कार्ड ठीक कराने के लिए बोला।

इसके बाद बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कहा कि घोर लापरवाही के चलते यह गलती हुई है। बैंक और डाकघर के अधिकारियों को सतर्क किया जाएगा और इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी ।” 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *