क्या 10 मार्च को अखिलेश आ रहें हैं?

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों के सातों चरण के समाप्त होने के बाद ही रिजल्ट पर सियासत अंगड़ाई लेती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में कई मीडिया एजेसियों के एग्जिट पोल्स प्रदेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी समाजवादी के नेताओं का मनोबन तोड़ते नज़र आ रहें हैं। यूपी का राजनीतिक इतिहास बड़ा दिलचस्प रहा है यहां कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में नहीं रही। यूपी हमेशा से बदलाव ही मांगता है। पर इस बार का चुनाव जितना दिलचस्प नज़र आ रहा है उतना ही यह विवादित भी दिख रहा है। सात चरण के चुनाव के बाद भी यूपी में किसी की स्थानीय पकड़ का अनुमान लगा पाना काफी मुश्किल है। मतगणना के दो दिन सभी राजनेताओं और पार्टियों की अग्नि परीक्षा के सामान हैं। यूपी ने किन मुद्दों को प्राथमिकता दी हैं ये 10 मार्च को आएगा। 

ये भी पढ़िए:अखिलेश का दावा, सपा की जीत पर…

जब सभी एजेंसी और संस्थान यूपी में कमल खिला रहे थे कि इसी बीच ट्वीटर पर ट्रेंड हुआ #आ रहें हैं अखिलेश। डिजिटल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहीं समाजवादी पार्टी का समर्थन भी जनता डिजिटली उजागर कर रहीं है। इसी कड़ी में एक समर्थक ने ट्वीट कर के भाजपा को जवाब देते हुए एक और एग्जिट पोल की फोटो साझा की…। इसके अनुसार सपा बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही हैं। 

वहीं एक यूजर ने अखिलेश लो एक अच्छा नेता बताते हुए लिखा कि उन्होंने (अखिलेश) अकेले ही रात-दिन एक कर के पीएम मोदी, गोदी मीडिया और भाजपा के केखिलाफ लड़ाई लड़ी हैं, 10 मार्च को सच सामने आएगा।

https://twitter.com/TheAngryHumann/status/1500870088718577669?t=4y95E39CJk1OQg1vLKMUbg&s=19

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि,सभी स्थानीय चैनल सपा का बहुमत दिखा रहे हैं, और सभी राष्ट्रीय चैनल भाजपा का बहुमत दिखा रहे हैं, आप सभी लोग सावधान रहें, ईवीएम की रखवाली ठीक से करें, सपा सरकार बनाने जा रही है।

https://twitter.com/MaddulaYadav/status/1501041714554830849?t=vanI5osrG-VnEOlig_qYiA&s=19

इसी कड़ी में सपा गठबंधन में साथ ओम प्रकाश राजभर ने भी एग्जिट पोल्स पर प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,उत्तर प्रदेश की जनता का जनादेश,सपा+सुभासपा गठबंधन आ रही है..टेलीविजन पर ध्यान न दें…जब तक गिनवाई नहीं

तब तक ढिलाई नहीं! EVM मशीन पर रहे हमेशा धान्य…

https://twitter.com/oprajbhar/status/1501019846360076291?t=-3MgCuMRrjxKYO8NdFJ4EQ&s=19

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *