आज ही के दिन हुआ था देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का निधन, जाने 27 मई का इतिहास

admin
By admin
4 Min Read

इतिहास:- आज यानी 27 मई के इतिहास को बहुत कम लोग जानते हैं। वैसे तो आज का यह दिन बाकी दिनों की तरह साधारण सा दिन है और इस दिन को लोग अपनी दैनिक दिनचर्या की तरह जीते हैं मगर इस दिन हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था। जवाहरलाल नेहरू वैसे तो एक साधारण व्यक्ति थे लेकिन इन्होंने आजादी में अमुख भूमिका निभाई और अपने बलबूते पर अपना इतिहास बनाया इनकीं उपलब्धियों से इतिहास के पन्ने भरे पड़े हैं। 

जवाहरलाल नेहरू ने राजनीतिक जीवन के व्यस्ततम और संघर्षपूर्ण दिनों में लेखन के लिए समय निकाला और जेल के नीरस प्रवास को भी सृजनात्मक बना लिया। नेहरू की रचनाएं उन्हें एक संवेदनशील साहित्यकार और एक विद्वान इतिहासकार के रूप में प्रस्तुत करती है। 
‘पिता के पत्र’ के रूप में संकलित बेटी इंदिरा गांधी को लिखे उनके पत्रों में कुदरत के प्रति लगाव और देश-दुनिया के सरोकारों के प्रति एक दृष्टि विकसित कर सकने की चिंता देखी जा सकती है। उनकी लिखी किताब ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ (Discovery Of India) ने सफलता के नये प्रतिमान स्थापित किए और इसके आधार पर बने ‘भारत एक खोज’ धारावाहिक ने इसे घर घर तक पहुंचा दिया।
इसके अलावा उनकी आत्मकथा ‘एन आटोबायग्राफी’ में उन्होंने अपने जीवन की कहानी का सुंदर शब्दों में वर्णन किया। इन पुस्तकों के अतिरिक्त ‘जवाहरलाल नेहरू स्मारक निधि’ ने उनके व्याख्यान, लेख और पत्रों को संग्रहित कर ‘जवाहरलाल नेहरू वांग्मय’ का हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशन किया है।

जाने 27 मई का इतिहास:- 

27 मई 1703 को सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना। रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है। इसे 1917 की महान रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली।

27 मई 1813 को अमेरिका ने फोर्ट जार्ज, कनाडा पर कब्जा किया।

27 मई 1895 को ब्रिटिश अविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।

27 मई 1908 मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।

27 मई 1921 को ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।

27 मई 1927 को चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल हुआ।

27 मई 1941 को जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।

27 मई 1948 को महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।

27 मई 1951 को बम्बई (अब मुंबई) में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। 

27 मई 1957 को कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।

27 मई 1964 को आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।

27 मई 1977 को पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 की मौत।

27 मई 1980 को दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 की मौत।

27 मई 1991 को आस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 मरे।

27 मई 1994 को रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी।

27 मई 2006 को हॉलीवुड की चार फिल्मों में सुपरमैन की भूमिका निभाने वाले क्रिस्टोफर रीव घोड़े से गिरे। 

27 मई 1997 को केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा। 

27 मई 2006 को इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, 6,600 की मौत।

27 मई 2020 : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,000 से ज्यादा नये मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1.5 लाख से ज्यादा हो गयी ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *