बस एक बार फेस पर लगा लो ये, बच्चों जैसी चमकेगी स्किन

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। स्किन एजिंग की दिक्कत से आज के समय में लड़के-लड़कियां दोनों परेशान रहते हैं। अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए टीनएजर्स कई तरह के उपाय भी करते हैं। पर तगड़ी मशक्कत के बाद भी आपको क्लीन एंड क्लियर स्किन नहीं मिलती। तो आज हम आपको चमकती त्वचा पाने का एक रामबाण उपाय बताने जा रहें हैं।

लडकियां हो या लड़के सभी को मुंहासे की समस्या होना आम बात है। अक्सर देखा जाता है कि जब भी आपको किसी पार्टी या फंक्शन में जाना हो, तो चेहरे पर कोई ना कोई मुंहासा निकल आता है और जाते हुए ये चेहरे पर दाग छोड़ जातें हैं।

पिंपल्स हटाने के लिए क्या करें- 

पिंपल्स हटाने के लिए सेब का सिरका मुंहासों पर लगाना बहुत ही कारगर माना गया है। कई स्टडी भी ये मानती हैं कि सेब के सिरके में मौजूद लैक्टिक एसिड पिंपल्स को रिमूव करने में सबसे जल्दी काम करता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि यह सिरका पिंपल्स आने की फ्रीक्वेंसी को भी कम देता है और आपको बेदाग स्किन मिल जाती है।

 

कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले 1/4 चम्मच सेब का सिरका लें लें। अब इसमें 3/4 चम्मच पानी मिलाकर इसका मिक्सचर बना लीजिए। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह साफ करने के बाद पिंपल्स पर कॉटन की मदद से यह मिक्सचर अप्लाई कर लीजिए। अब करीब 5 से 20 सेकेंड तक इसे लगा रहने दीजिए और फिर पानी से धुलकर इसे साफ कर लें। दिन में दो बार इसे अप्लाई करें।

 

क्यों आते हैं चेहरे पर पिंपल्स 

चेहरे पर मुंहासे आने का कारण इंफ्लामेशन होता है। इसके अलावा भी कुछ फैक्टर्स पिंपल्स आने का कारण बन सकते हैं जैसे कि- जेनेटिक्स, डाइट, तनाव, हॉर्मोन में बदलाव, इंफेक्शन, एसक्सेसिव हीट, डर्ट आदि।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *