पुरुष SHO ने पुरुष कॉस्टेबल के साथ किया सेक्स, वायरल हुई वीडियो

admin
By admin
3 Min Read

Rajasthan News नई दिल्ली । राजस्थान में समलैंगिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला नागौर जिले का है। जहां एक आरक्षक थाना प्रभारी को ब्लैकमेल कर रहा था. दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उसके बाद एक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 57 वर्षीय एचएचओ और 32 वर्षीय कांस्टेबल के बीच अश्लील वीडियो चैटिंग के वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

कांस्टेबल प्रदीप और खिनवसर थाने के एसएचओ के बीच यह रासलीला करीब 8 महीने से चल रही है. दोनों ड्यूटी के दौरान अलग-अलग कमरों में जाते थे और कपड़े उतारकर वीडियो चैट करते थे। वीडियो चैट में अश्लीलता की हदें पार की गईं. बताया जा रहा है कि कई बार दोनों के बीच संबंध भी बन चुके हैं, हालांकि इस विषय की पड़ताल की जा रही है. लेकिन इस पूरी घटना ने खाकी को शर्मसार कर दिया है. नागौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से दोनों में पैसों को लेकर मारपीट होने लगी थी। 

कुछ दिन पहले प्रदीप ने एसएचओ से कुछ पैसे मांगे थे। एसएचओ ने रुपये देने से मना कर दिया था। उस पर प्रदीप ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही यह वीडियो अधिकारियों को भेजने की धमकी दी। प्रदीप ने यह धमकी देकर कई बार एसएचओ से ढाई लाख रुपये ठगे थे। इस बात की जानकारी एसएचओ ने कुछ दिन पहले पुलिस अधिकारियों को दी थी।

प्रदीप ने कहा था कि अगर वह कार और 500000 रुपये नहीं देता है तो यह वीडियो वायरल हो जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर नागौर एसपी ने कहा कि एक तरफ से शिकायत मिली है. एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि एसएचओ ने शिकायत दी है. घटनाक्रम बेहद चौंकाने वाला है, फिलहाल दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है और निलंबन के बाद कांस्टेबल प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरे घटनाक्रम की जांच सीओ विनोद कुमार को सौंपी गई है। विनोद कुमार ने सबूत के तौर पर दोनों पुलिसकर्मियों से वीडियो और अन्य दस्तावेज लिए हैं. उनकी जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *