शादीशुदा जीवन मे आपकी यह आदते बन जाती है आपके लिए अभिशाप

admin
By admin
2 Min Read

जीवनशैली– जब आप किसी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। तब आपका जीवन बिल्कुल परिवर्तित हो जाता है। आप एक से दो हो जाते हैं। वही कई लोगो की जिंदगी शादी के बाद दुख से भर जाती है।
जिन लोगो को शादी के बाद समस्याओं से जूझना पड़ता है। उनको लेकर आचार्य चाणक्य ने कुछ अहम बाते बताई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है अगर एक व्यक्ति में नीचे बताई गई आदते है तो उसका वैवाहिक जीवन बेहतर नही गुजरेगा और उन्हें कष्ट भी झेलना पड़ सकता है।

गुस्सा- 

आचार्य चाणक्य के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति बात बात पर गुस्सा करता है और अपने पार्टनर पर चिल्लाता रहता है। तो पति पत्नी के रिश्ते में दरार आती है और दोनो का जीवन कलह से भर जाता है। वही दोनो सुख दुख बांटने की जगह एक दूसरे की कलह का कारण बनने लगते हैं।

अविश्वास-

आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो पति पत्नी एक दूसरे पर विश्वास नही करते। एक दूसरे को शक की नजर से देखते रहते हैं। एक दूसरे पर तरह तरह के इल्जाम लगाते हैं। उन्हें अपने जीवन मे कभी सुख नही मिलता और वह अपने घर मे कलह का कारण बनते हैं।

निर्भरता-

शादी शुदा जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर पर अपनी निर्भरता को कम रखना चाहिए। कहते हैं जब आप पूर्ण रूप से किसी पर निर्भर हो जाते हैं तो वह कई बार जाने अनजाने में आपको ताने मारता है। 
यदि आप अपने पार्टनर पर निर्भर नही रहते और उसका साथ देते हैं। तो आपका यह व्यवहार आपके सुख का कारण बनता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *