इस आदमी ने की हैं 78 शादियां साथ ही 500 बच्चें, आज सलाखों के पीछे

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। क्या आपने कभी सुना है कि किसी 10 या 15 पत्नियां है। कभी भी एक से ज्यादा भले दो हो पर पत्नियों की बात सुनकर ऐसा लगता है जैसे कि बहुत ज्यादा हो। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा इंसान मौजूद जिसके 10 या 15 नहीं पूरी 78 पत्नियां थीं। इतना ही नहीं उनकी पत्नियों की लिस्ट में एक 12 साल की बच्ची भी शामिल थीं।

इस इंसान के इसी कारनामे को लेकर अब उसपर Netflix पर एक डाक्यूमेंट्री रिलीज होने की तैयारी है. जिसमें उसके सभी काले-कारनामों का खुलासा किया गया है।

इस शख्स का नाम वॉरेन जेफ़्स (Warren Jeffs) है। वर्तमान समय में 66 साल का वॉरेन बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। 

पर एक समय ऐसा भी था, जब उसकी सत्ता थी। उसके अनुयायी उसे ‘भविष्‍यवक्ता’ या ईश्वर का दूत माना करते थे। उसने ना सिर्फ दर्जनों शादियां की थीं, बल्कि कई बच्चियों का शारीरिक शोषण भी किया था।

एक खबर के मुताबिक, वॉरेन जेफ़्स खुद को ईश्वर का दूत बताया करता था। और 90 के दशक में उसके 10,000 से अधिक अनुयायी हुआ करते थे। वो अपना एक अलग पंथ चलाया करता था। उसके फार्म हाउस में करीब 500 बच्चे रहा करते थे। 

वॉरेन ने आध्यत्मिक पर्दे के पीछे से एक दो नहीं बल्कि दर्जनों लड़कियों का शोषण किया था। उसकी पत्नियों की लिस्ट देखे तो उसमें छोटी बच्चियां भी शामिल थीं। कई रिपोर्टों के अनुसार, वॉरेन की करीब 78 पत्नियां थीं।। जिनके साथ उसने शादी की थी। उसमें से भी 24 पत्नियां तो केवल 17-18 साल की बच्चियां थीं। इसे साथ थी वो और  भी लड़कियों का शारीरिक शोषण करता था।

हालांकि, तमाम शिकायतों के बाद वो अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के रडार पर आ गया और उसे मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाल दिया गया। 2006 में उसको गिरफ्तार किया गया और इसके एक साल बाद ही उसके फार्म हाउस पर धावा बोल कर सभी बच्चों/महिलाओं को आजाद किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *