ढाई फीट के अजीम को मिल गई दुल्हनिया, सिलवाया थ्री पीस सूट

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। ढाई फीट के अजीम का दूल्हा बनने का समय आ गया है क्योंकि उसे 2 फीट की दुल्हनिया मिल चुकी है।  शादी के लिए नेताओं और अधिकारियों से भी गुहार लगाई थी।
Amazing news: शामली जनपद के कैराना में फेमस अजीम मंसूरी की मुराद पूरी हो चुकी है। वहीं मंसूरी को उनकी दुल्हनिया भी मिल गई है। अब 7 नवंबर को दुल्हा बनकर वह घोड़ी पर चढ़ेगा। इसके अलावा अजीम मंसूरी ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। आपको बता दें अजीम मंसूरी शामली जनपद के कस्बा कैराना का रहने वाला है।
वहीं वह पिछले कई सालों से अपनी शादी को लेकर नेताओं व अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। अजीम मंसूरी का कहना था कि उसके माता पिता छोटा कद होने की वजह से उसकी शादी नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही अजीम मंसूरी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव व स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव से मिलकर भी अपनी शादी की गुहार लगाई थी।
शादी फिक्स होने के बाद वह शामली में एक टेलर के पास अपनी शेरवानी व थ्री पीस कोट का नाप देने पहुंचा है। इसके साथ ही अजीम मंसूरी का यह कहना है कि उसकी मुराद है कि उसकी शादी में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो जाएं। साथ ही अजीम मंसूरी का कद ढाई फीट है और अजीम मंसूरी की शादी में उनका यह छोटा कद रोड़ा बना था पर अजीम मंसूरी ने कुछ महीनों पहले परेशान होकर अपनी पीड़ा मीडियाकर्मियों को बताई। जिसके बाद मीडिया की मदद से अजीम मंसूरी काफी सुर्खियों में भी आया था।
इसके साथ ही मीडिया में खबर चलने के बाद हापुड़ से एक रिश्ता अजीम मंसूरी के घर पहुंचा था। रिश्ते को लेकर अजीम मंसूरी व उसके परिजन काफी खुश हैं, और हापुड़ जिले से आया रिश्ता अजीम मंसूरी के लिए बिल्कुल सही बताया गया था। अजीम मंसूरी की होने वाली पत्नी बुशरा की हाइट 2 फीट है, जिसके बाद अब अजीम मंसूरी की शादी की डेट भी फिक्स हो गई है। 7 नवंबर को अजीम मंसूरी दूल्हा बनेगा और अपनी जीवनसंगिनी को लेने के लिए हापुड़ रवाना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *