क्यों जनता के दलों पर राज करते थे चौधरी चरण सिंह

0
9

रोचक– भारत के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की आज जन्म जयंती है। पूरा देश आज किसान दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के सम्मान में पूरा देश किसान दिवस मनाता है। पूरा देश इन्हें बड़े सम्मान के साथ याद करता है।
यदि हम चौधरी चरण सिंह जी के जीवन की बात करें तो चौधरी चरण सिंह जी जमीनी नेता थे। किसानों के दिल मे उनकी एक अलग छवि थी। किसान उन्हें काफी पसंद करते थे और उनका सम्मान करते थे। वहीं चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रहते हुए किसानों के हित हेतु कई बड़े कदम उठाए।
जून 1978 मे वे देश के उप प्रधानमंत्री बन गए थे। लेकिन यह समझौता भी जल्दी ही टूट गया और फिर जुलाई 1979 में उन्होंने इंदिरा गांधी के समर्थन से नई सरकार बनाई और वह देश के पांचवे प्रधानमंत्री बन गए।