महिला प्रधानमंत्री बोलने पर क्यों चिढ़ जाती थी इंदिरा गांधी

admin
By admin
2 Min Read

देश– इंदिरा गांधी को देश की सबसे शक्तिशाली महिला प्रधानमंत्री कहा जाता है। इंदिरा गांधी देश की जनता के दिलो में राज करती थी। लोग इंदिरा गांधी को खूब पसंद करते थे। वही वह जनता से एक नेता के रूप में नही अपितु एक सेवक के रूप में मिलती थी और जमीनी स्तर पर इंदिरा गांधी का जनता से जुड़ाव था।
इंदिरा गांधी के जीवन ने जुड़े कई ऐसे किस्से है जिन्हें शायद ही आपने कभी सुना होगा। वह स्वयं को महिला प्रधानमंत्री कहने पर चिढ़ती थी। वह कहती थी कि काम के वक्त वह सिर्फ देश की प्रधानमंत्री है। इसे महिला से जोड़ना उचित तो नही है।
वह काफी कठोर स्वभाव की थी। पुरूष उनके सामने कुछ नही थे। लेकिन इंदिरा गांधी को देखकर कोई भी यह नही कह सकता था कि वह इतनी सख्त है। उनका पहनावा उनकी भाषा और लोगो से उनका जुड़ाव ह्रदय से था। जनता इंदिरा गांधी का नाम सम्मान के साथ लेती थी। इंदिरा गांधी जनता के प्रति समर्पित थी। लेकिन वह कभी भी अपने काम को लेकर लापरवाह नही हुई।
बीके नेहरू अपनी आत्मकथा ‘नाइस गाइज़ फ़िनिश सेकेंड’ में लिखते हैं, “राष्ट्रपति ने जैक वेलेन्टी के ज़रिए पुछवाया कि जब मैं इंदिरा गांधी से मिलूँ तो उन्हें क्या कह कर संबोधित करूँ? मैंने उनसे कहा कि मैं ख़ुद इंदिरा गाँधी से पूछकर उन्हें बताता हूँ। 
जब मैंने इंदिरा गांधी को बताया कि ये फ़ोन किसलिए था तो उन्होंने हँसते हुए कहा राष्ट्रपति जॉनसन अगर चाहें तो उन्हें सीधे प्रधानमंत्री कहकर बुला सकते हैं. अगर वो मुझे ‘मिस्टर प्राइम मिनिस्टर’ कहें तब भी चलेगा. उन्होंने आगे कहा, आपको यह जानकर हैरानी नही होनी चाहिए। कि मेरे मंत्रीमंडल के लोग मुझे सर कहकर बुलाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *