Home उत्तर प्रदेश उ.प्र. बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष का हंगामा, फेंके कागज के...

उ.प्र. बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष का हंगामा, फेंके कागज के गोले, योगी ने कहा सपा-बसपा के विधायकों का व्यवहार निंदनीय

50
0

[object Promise]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के पहला दिन की शुरूआत पूर्वानुमान के मुताबिक हंगामेदार ही रही। आज सुबह 11 बजे राज्यपाल ने जैसे ही विधान सभा एवं विधान परिषद के दोनों सदनों को संबोधित सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को बताते हुए अभिभाषण पढ़ना शुरू किया। वैसे ही दौरान विपक्षी दलों विशेष तौर पर समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए कागज के गोले फेंके। यही नहीं कुछ विधायक जूते पहनकर मेज पर भी चढ़ गए। इन सब के बावजूद राज्यपाल नहीं रूके और अपना अभिभाषण पढ़ा। वहीं सदन में हंगामे के दौरान सपा विधायक सुभाष पासी बेहोश हो गए, उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पश्चिम बंगाल रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान की अभद्रता की निंदा की।
विधान भवन के सेंट्रल हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि अभिभाषण के दौरान राज्यपाल के सामने सपा, बसपा और कांग्रेस सदस्यों ने जिस तरह का आचरण किया है वह निंदनीय है। कागज के गोले फेंकना निंदनीय है। इससे यह साफ होता है कि सपा अपने गुंडा गर्दी से बाहर नहीं आ पा रही है। इस तरह के असंवैधानिक और आलोकतांत्रिक प्रदर्शन से संसदीय लोकतंत्र और सदन की गरिमा भंग होती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का व्यवहार यह साबित करता है कि विपक्ष का लोक तंत्र पर भरोसा नहीं है। वे संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। आज का कृत्य यह साबित करता है कि सपा गुंडागर्दी वाले आचरण से अब भी बाज नहीं आ पा रही है।
इनकी कार्यप्रणाली जब सदन में इतनी अराजक, अनुशासनहीन और बर्बर हो सकती है तो सार्वजनिक जीवन में इनका आचरण कैसा होता होगा? राज्यपाल किसी भी दल से हटकर होता है और सबका होता है। किसी को भी ऐसा आचरण नहीं करना चाहिए। राज्यपाल की गरिमा के खिलाफ विपक्ष का कृत्य निदंनीय है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियो को बताया है। हम उनका स्वागत करते हैं।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।