Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया ISIS का संदिग्ध गिरफ्तार, भारत में चलाता था आतंकी...

पुलिस ने किया ISIS का संदिग्ध गिरफ्तार, भारत में चलाता था आतंकी नेटवर्क

45
0

पुलिस ने किया ISIS का संदिग्ध गिरफ्तार, भारत में चलाता था आतंकी नेटवर्क

 

 

मुंबई। यूपी एटीएस ने आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी अबू जैद को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। वह कथित रूप दुबई से भारत में ISIS का नेटवर्क चला रहा था। अप्रैल, 2017 में यूपी एटीएस ने अन्य एजेंसियों और राज्य पुलिस की मदद से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। यह गिरोह इंटरनेट पर एक ऐप के जरिये बातचीत करता था और आतंकी घटना की तैयारी कर रहा था। यूपी एटीएस के मुताबिक इनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच में अबू जैद का नाम सामने आया। जैद को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड परलभेजा गया। अबू जैद के बारे में बताया जा रहा है कि वो मोबाइल के जरिए आतंक फैसला था। वो एसएमएस के जरिए लोगों को भड़काने का काम करता था।

abu zaid isis terroist

बता दें कि मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ जिले का अबू जैद सऊदी अरब में रह रहा था और भारत स्थित अपने गुर्गों को आतंकी घटनाओं के लिए उकसाने का काम कर रहा था। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल फोन से इसके बारे में पुख्ता सबूत भी मिले थे। इसके बाद उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। जैद का ग्रुप यूपी तथा बिहार में और लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुटा हुआ था। सऊदी अरब से लौटने पर शनिवार को उसे मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया जा रहा है और लखनऊ लाया जाएगा। लखनऊ में अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।





Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।