viral newsगिनीज रिकॉर्ड के बाद दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन

गिनीज रिकॉर्ड के बाद दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन

गिनीज रिकॉर्ड के बाद दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन

टोक्यो। जापान के चितेत्सु वतनाबे का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्राप्त करने के 11 दिन बाद निधन हो गया। 112 साल के वतनाबे को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति थे। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, वतनाबे का रविवार की रात निधन हो गया।

उन्होंने 12 फरवरी को आधिकारिक रूप से निगाता प्रांत के जोएत्सु के एक नर्सिग होम में प्रमाणपत्र प्राप्त किया था। वह निगाता में रहते थे।

वतनाबे के बड़े बेटे की पत्नी ने सार्वजनिक प्रसारक एनएचके से कहा कि सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद उन्हें भूख की कमी और सांस संबंधी दिक्कतें शुरू हो गईं।

वतनाबे का जन्म 5 मार्च, 1907 को एक किसान परिवार में हुआ था। वह 20 साल की उम्र में ताइवान चले गए, जहां उन्होंने शुगर रिफाइनरी में 18 साल काम किया। वे द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म होने के बाद जापान लौटे।

वतनाबे को कैलीग्राफी, कस्टर्ड और आइसक्रीम पंसद थी। उन्होंने गिनीज टीम से कहा कि उनके लंबे जीवन की कुंजी हंसी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories