viral newsएक शख्स ने ‘कोरोना वायरस चैलेंज’ के नाम पर चाटी ‘टाॅयलेट’ सीट,...

एक शख्स ने ‘कोरोना वायरस चैलेंज’ के नाम पर चाटी ‘टाॅयलेट’ सीट, हो गया कोरोना संक्रमित

[object Promise]

कोरोना वायरस चैलेंज की शुरूआत एक लड़की ने की थी। जिसने लिखा था कि अगर मेरी वजह से किसी को कोरोना वायरस होता है तो ये उनकी समस्या है, मेरी नहीं। कोरोना वायरस का मजाक बनाते हुए आजकल हम कई लोगों को देख रहे हैं। जो बिना मास्क पहने सड़कों पर निकल पड़ते हैं।

भीड़ में बेवजह इकट्ठा होते हैं। लॉकडाउन के बावजूद घर से निकलकर सरकार और प्रशासन को परेशान करते हैं। इसी तरह एक ऐसे ही शख्स ने हाल ही में कोरोना वायरस को मजाक समझते हुए कोरोना वायरस चैलेंज में हिस्सा लिया था। जिसमें उसने टॉयलेट सीट को चाटते हुए अपनी बहादुरी का परिचय दिया था।

आज कोरोना वायरस को मजाक समझने वाले उस शख्स को कोरोना वायरस ने मजाक बना दिया है। बताया जा रहा है कि वो शख्स कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। क्या है कोरोना वायरस चैलेंज ! कोरोना वायरस चैलेंज उस समय शुरू हुआ जब एक टिकटॉक यूजर ने प्लेन के टॉयलेट सीट को चाटते हुए लिखा था कि मैं कोरोना वायरस की लोकप्रियता देखते-देखते थक गई हूं। मैं रियल सेलिब्रिटी हूं।

उसके बाद तो सोशल मीडिया पर ऐसे फोटोज और विडियोज की बाढ़ आ गई। किसी ने कार के हैंडल को चाटते हुए फोटो अप्लोड किया तो किसी ने टॉयलेट सीट को चाटते हुए। इस तरह ये कोरोना वायरस चैलेंज के नाम से प्रचलित हो गया। ट्विटर ने डिलीट किया अकाउंट इसी चैलेंज में इस शख्स ने भी हिस्सा लिया था। जिसके बाद ये बात सामने आई है कि वो कोरोना वायरस का शिकार हो गया है। जिसके बाद ट्विटर ने उसका अकाउंट डिलीट कर दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories