viral newsचालीस सालों से नंगा घूम रहा है ये 45 वर्षीय किसान

चालीस सालों से नंगा घूम रहा है ये 45 वर्षीय किसान

[object Promise]

कोई इंसान अगर पिछले 40 सालों से बिना कपड़े के घूम रहा हो, तो आप शायद उसे पागल समझेंगे। लेकिन इसके पीछे अगर एक ठोस वजह बताई जाए तो सुनने में अजीब लग सकता है। जी हां वेस्‍ट बंगाल के एक गांव में रहने वाला किसान 40 सालों से नंगा घूम रहा है, क्‍योंकि उसे कपड़ों से एलर्जी है।

वेस्‍ट बंगाल के राजपुर गांव में रहने वाले 45 वर्षीय सुबल बरमन की जिंदगी आम इंसानों जैसी नहीं है। वह एक ऐसे शख्‍स हैं जो नागा साधु न होते हुए भी नग्‍न घूम रहे हैं। दरअसल बरमन को कपड़ों से एलर्जी है। वह बताते हैं कि जब 5 वर्ष के थे, तो उन्‍हें इस बीमारी का पता चला। जैसे ही वह कपड़े पहनते थे, उनका शरीर हीट करने लगता था और इचिंग शुरु हो जाती थी। सरबन को यह मुसीबत जिंदगी भर झेलनी पड़ी क्‍योंकि उनके पास इसका इलाज कराने के न तो पैसे थे और न ही ऊपरी खर्चा वहन करने की हिम्‍मत।

सरबन बताते हैं कि, जब वह छाटी उम्र में नंगा रहना उनके लिए कोई मुश्‍किल वाला काम नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती गई और वयस्‍क होते ही उन्‍हें काफी शर्मिंदगी हुई। हालांकि धीरे-धीरे उन्‍हें यह एहसास होने लगा कि, वह अन्‍य इंसानों की तरह नहीं है। और उन्‍हें इस हकीकत को समझना पड़ा। इसके बाद जिंदगी नॉर्मल हो गई। सरबन बताते हैं कि, वह शादी, पार्टियों में भी ऐसे ही नग्‍न जाते हैं और अब उन्‍हें कोई शर्म नहीं आती।

जब कोई इंसान हमेशा नंगा घूमता है, तो कोई भी बाप ऐसे आदमी को अपनी लड़की कभी नहीं देगा। यह कहना है सरबन का। वह बताते हैं कि, उनके लिए तो यह एक बीमारी है लेकिन बाहरी व्‍यक्‍तयों को यह काफी अजीब लगता है। ऐसे में उनकी मां-बाप की मृत्‍यु के बाद वह अकेले रह गए। उनकी शादी भी नहीं हो पाई। वैसे सरबन को भीषण सर्दी और चिलचिलाती गर्मी में भी काफी दिक्‍कतें आती रहती हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories