पत्‍नी अपने पति को खाना परोसते वक्‍त सोशल डिस्‍टेंसिंग का संदेश दे रही, मजेदार वीडियो खूब हो रहा वायरल

0
39

[object Promise]

बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत काफी समय से पर्दे से दूर हैं ले‍किन वह अपने बयानों, अपनी सोशल मीडिया पोस्‍ट की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत ने एक टिक टॉक वीडियो शेयर किया है जिसमें पत्‍नी अपने पति को खाना परोसते वक्‍त सोशल डिस्‍टेंसिंग का संदेश दे रही है। वह अपने पति को दो फीट की दूरी से खाना परोस रही है। यह मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

बता दें कि इस वीडियो में पति एक घेरे में बैठा है और पत्‍नी उस घेरे के बाहर से उसे खाना परोसती है। जिस चमचे से वह खाना दे रही है, उसे एक डंडे में बांध रखा है। कोरोना काल में यह वीडियो फनी अंदाज में सोशल डिस्‍टेंसिंग का संदेश देता है। इस वीडियो को लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं, वहीं टिक टॉक से बाहर अब यह सोशल मीडिया तक भी पहुंच गया है।