Viral Video । कार से ज्यादा लोग बाइक पर सवार तो यम लोक के खुले द्वार आप भी देखिए देसी जुगाड़

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता है। ये वायरल देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो वैसे तो भारत के लोगों के लिए नया नहीं है पर इसे देखने के बाद लोगों की आँखे फटी की फटी ही रह गईं। 

इस वीडियो में एक शख्स ने जुगाड़ से इतने सारे लोगों को अपनी बाइक में बिठा लिया जिसे देख कर ट्रैफिक पुलिस ही नहीं पूरा का पूरा ट्रैफिक ही असमंजस में पड़ जाए। बता दें इस वायरल वीडियो में आदमी अपनी बाइक पर 2 महिलाओं समेत चार बच्चों को बिठा लेता है।

इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क के किनारे बाइक लेकर खड़ा हुआ है। इस दौरान उसके पास 6 अन्य लोग भी खड़े होते हैं। देखते ही देखते सभी लोग एक ही बाइक पर सवार हो जातें हैं। सबसे पहले शख्स ड्राइवर की सीट पर बैठा फिर महिला सबसे पहले दो बच्चों को बाइक पर आगे बिठा देती है। इसके बाद दो बच्चों को आगे बिठाने के बाद एक महिला पीछे की सीट पर बैठ जाती है और दूसरी महिला उसकी गोद में एक बच्चे को पकड़ा देती है।

इसके बाद दूसरी महिला भी एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर बाइक पर सबसे पीछे सवार हो जाती है।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग इस देसी जुगाड़ के बारे में इससे भी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

बता दें इस वीडियो को एक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ शेयर किया गया है। जिसमें ‘कर ले जुगाड़’ गाना बज रहा है। कुछ लोग इस जुगाड़ को देखकर हैरान भी हैं। इस वीडियो को IPS ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सुरक्षा से करोगे खिलवाड़, खुलेंगे यमलोक के द्वार।’ 

इस वीडियो को अब तक 25 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *