Home वायरल खबर जानिये देश के हाई प्रोफाइल लोग आखिर क्यों कर रहे है आत्महत्या...

जानिये देश के हाई प्रोफाइल लोग आखिर क्यों कर रहे है आत्महत्या ?

36
0

[object Promise]

नई दिल्ली । लोगों को सुख से रहने, मानव समाज की सेवा करने, शिक्षा, पर्यावरण में काम करने की प्रेरणा देते हैं। सबसे एक पेड़ लगवाने का संकल्प लेते हैं। नर सेवा नारायण सेवा और सूर्य की उपासना ही मुख्य ध्येय है। अण्णा के आंदोलन पर पूरे आत्म विश्वास से कहा कि अब यह समाप्त हो जाएगा। यही हुआ भी। वह रामलीला मैदान गए, अण्णा का अनशन तुड़वाया। बाद में दूसरी बात वह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का उपवास तुड़वाते मंच पर दिखाई दिए ऐसे थे भय्यूजी महाराज। ऐसे में भय्यूजी महाराज मंगलवार को खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले एक कागज पर उन्होंने लिखा- बहुत ज्यादा तनाव में हूं, छोड़ कर जा रहा हूं। इसके बाद भय्यूजी ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक भय्यूजी इस दुनिया को अलविदा कह चुके थे। भय्यूजी महाराज के लाखों-करोड़ों चाहने वाले थे। देश की नामी हस्तियां उनसे मिलने आती थीं। लेकिन फिर भी अकेलेपन से वो पार न पा सके और जिंदगी खत्म कर ली।

himanshu rai

हमारे देश में भय्यूजी पहली नामी शख्सियत नहीं हैं, जिन्होंने आत्महत्या की। मई महीने में देश के दो जाबांज अफसरों ने भी खुद को गोली मारकर जिंदगी खत्म कर ली। पहले मुंबई के सुपरकॉप कहे जाने वाले हिमांशु रॉय तो दूसरे यूपी एटीएस के अफसर राजेश साहनी। हिमांशु रॉय ने 12 मई को मुंबई में अपने घर में खुद को गोली मार ली तो वहीं राजेश साहनी, 29 मई को उनके दफ्तर में मृत मिले। खास बात ये है कि हिमांशु रॉय की मौत को आज पूरा एक महीना हुआ है। एक महीने में तीन हस्तियों ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

हिमांशु थे सुपरकॉप
मुंबई के पुलिस विभाग में संयुक्त आयुक्त (अपराध शाखा) एवं आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) जैसी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हिमांशु रॉय 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। 23 जून, 1963 को मुंबई में ही जन्मे एवं पले-बढ़े रॉय की गिनती हाल के दिनों के तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों में होती थी। उनके नेतृत्व में कई महत्त्वपूर्ण मामलों का खुलासा हुआ।

मुंबई पुलिस में साइबर क्राइम विभाग की स्थापना भी उन्होंने ही तत्कालीन पुलिस आयुक्त डी.शिवनंदन के सुझाव पर की थी। इसके अलावा हिमांशु कई महत्वपूर्ण मामलों से भी जुड़े रहे थे। 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच का श्रेय हिमांशु रॉय को ही जाता है। रॉय 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले की जांच टीम का भी हिस्सा रहे। 11 जुलाई, 2006 को पश्चिम रेलवे की उपनगरीय ट्रेन में हुए सिलसिलेवार धमाकों की जांच में रॉय शामिल रहे थे। इन धमाकों में 209 लोग मारे गए थे, 700 घायल हुए थे। लेकिन इतने बहादुर अफसर भी अकेलेपन से पार न पा सके और जीवन लीला समाप्त कर ली।

rajesh-sahni-

राजेश साहनी की मुस्कुराहट के पीछे था अकेलापन ?
पुलिस महकमे में साहनी ऐसे चंद अफसरों में शुमार थे, जो किसी तरह के विवाद और चर्चाओं से दूर थे। तमाम व्यस्तताओं के बीच उनका चेहरा हमेशा मुस्कराता रहता था। महकमे के साथी हों या फिर मीडियाकर्मी सब उनके कायल थे। 1992 बैच के पीपीएस सेवा में चुने गए राजेश साहनी 2013 में अपर पुलिस अधीक्षक बने थे। वह मूलतः बिहार के पटना के रहने वाले थे।

1969 में जन्मे राजेश साहनी ने एमए राजनीति शास्त्र से किया था। राजेश साहनी ने बीते सप्ताह आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी समेत कई बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के काबिल अधिकारियों राजेश साहनी की गिनती होती है। बीते सप्ताह आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी समेत कई बड़े ऑपरेशन को राजेश साहनी ने अजाम दिया था। राजेश साहनी 1992 में पीपीएस सेवा में आए थे। 2013 में वह अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट हुए थे। इतनी काबिलियत और जुनून के बावजूद राजेश साहनी अकेलेपन की भेंट चढ़ गए।

जिंदगी इतनी सस्ती तो नहीं !
इन तीनों हस्तियों के जीवन को देखें तो शायद ही कोई कमी नजर आए। एक इंसान को जिस पद, प्रतिष्ठा और पैसे की चाह होती है, वो भय्यूजी महाराज से लेकर साहनी तक तीनों के पास था। लेकिन फिर भी तीनों की मौत का कारण पहली नजर में अवसाद यानी तनाव है। वो तनाव जिसने इन तीनों को भरी दुनिया में अकेला कर दिया। इसीलिए जरूरी है कि आप भी जीवन ने तनाव न लें और न ही खुद को अकेलेपन का शिकार होने से बचाएं।

Untitled

भय्यूजी महराज मर्सिडीज या राल्स एंड रॉयस गाडियों के शौकीन, कलाई पर रोलेक्स की घड़ी, हाथ में सोने के धागे, कुछ पत्थर, लाल धागा और हिसाब की विलासिता से भरी हुई संयमित जिंदगी। कुछ ऐसी ही थी उनकी जीवन शैली। सुंदर काया, आधुनिक सोच, लावण्यमयी चेहरा और आस-पास महिला अनुयाईयों की कतार भी। इन सब को लेकर उनपर सवाल भी खड़े होते रहे। संन्यास के बाद दूसरी शादी का निर्णय भी अचंभित करने वाला रहा। भैय्यू जी महाराज के इंदौर स्थित आश्रम की सहायक थी। हालांकि भैय्यू जी के संन्यास लेने के बाद उनके द्वारा दूसरा विवाह करने के निर्णय से उन्हें जानने वाले काफी अचंभित हुए, लेकिन भैय्यू जी द्वारा इसका कारण मां और बेटी कुहू की देखभाल बताया गया। अब इंदौर के उनके करीबियों से जानकारी मिल रही है कि बेटी कुहू, पत्नी आयुषी और परिवार के अन्य के बीच बढ़ रहे तनाव, वातावरण से भैय्यू जी महाराज परेशान थे। डा. आयुषी ने तीन महीने पहले बेटी को जन्म दिया है और बेटी कुहू के साथ आयुषी का तनाव बढ़ रहा था।
एक महिला अनुयाई मल्लिका राजपूत ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने से लेकर आरोप लगाने तक के तमाम प्रयास किए। उसका कहना था कि भैय्यू जी महाराज ने उन्हें उसे मोहजाल में फांस रखा है। वह छुप-छुपकर फोन करते हैं और परेशान करते हैं…आदि खैर, यह सब जांच का विषय है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।