Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सरकार आने पर अमेठी में लगेगी 150 फैक्टरियां:राहुल गाँधी

कांग्रेस की सरकार आने पर अमेठी में लगेगी 150 फैक्टरियां:राहुल गाँधी

51
0

[object Promise]

ब्यूरो चीफ़:सैय्यद मकसूदुल हसन

एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुँचे राहुल, किया तीन जनसभा को संबोधित

अमेठी.।।बाराबंकी हैदरगढ़ में जनसभा को संबोधित करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में तीन संभाओं को संबोधित किया। उनकी जनसभा में सपा-बसपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। तिलोई के मोहनगंज में एक जनसभा को संबोधित किया जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत से उत्साहित राहुुल ने यहां अपने मन की बात की। उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेकर कहा कि प्रेस वाले हंस रहे हैं क्योंकि अगर इन्होंने अपने मन की बात कही, तो इन्हें डंडे पड़ेंगे।।

पीएम मोदी इन्हें मारेंगे। लेकिन डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि 2019 के चुनाव के बाद प्रेस वालों को जो लिखाना होगा लिखें। उन्हें अगर हमारे (कांग्रेस) के खिलाफ भी कुछ लिखा हो, तो वे लिख सकते हैं उन्हें खुली छूट होगी। राहुुल ने पीएम के लिए सवाल दागे। राहुुल ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी की चौकीदारी क्यों की। इससे उन्हें क्या फायदा मिला। 30 हजार रुपये जो उन्होंने एयरफोर्स से चोरी किए वो कब वापस आएंगे।।

*अमेठी से राहुुल के वादे*

तिलोई की जनसभा में राहुुल ने इस बात का ऐलान किया कि उनकी सरकार बनने पर कर्ज न चुकाने पर किसानों को जेल नहीं भेजा जाएगा। मोदी की जनता ने अमेठी से जितना छीना है, उससे ज्यादा उन्हें वापस किया जाएगा। अमेठी में 150 फैक्ट्रियां लगेंगी।।

खाली पड़े 22 लाख पद भरे जाएंगे। दो बजट पेश किए जाएंगे जिसमें किसानों के लिए अलग से बजट पेश किया जाएगा। फूड पार्क में 100 उद्योग लगाए जाएंगे और कांग्रेस सरकार बनने पर राफेल जैसे मामलों की जांच भी की जाएगी।कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों की फसल बर्बाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा खेतों में आवारा पशु छोड़ दिए जाने से किसान परेशान हैं। पीएम मोदी ने महिलाओं को रिझाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया।।

*पीएम को किया चैलेंज*

अमेठी के बाद राहुुल गांधी ने रायबरेली के सलोन विधानसभा के परसेदपुर में जनसभा को संबोधित किया। यहां उनके साथ कांग्रस महासचिव प्रियंका गांधी व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। रायबरेली में राहुुल ने प्रधानमंत्री को चैलेंज किया। राहुुल ने कहा कि पीएम उनसे 15 मिनट भ्रष्टाचार पर बात कर दिखा दें। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। राहुुल गांधी ने दावे से कहा कि पीएम हार जाएंगे क्योंकि वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। राहुुल ने कहा कि पीएम मोदी नेशन को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।।

*मीडिया से बोले राहुल–*

पीएम मोदी की सरकार ने गब्बर सिंह टैक्स और नोटबंदी जैसे फैसले लेकर देश के साथ अन्याय किया। रोजगार देने में फेल होने का आरोप लगाते हुए नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में उनकी सरकार बनते ही एक साल के अंदर 22 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी। 10 लाख लोगों को पंचायतों में रोजगार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह देश की जनता से कोई झूठा वादा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नये व्यवसाय शुरू करने पर तीन साल तक किसी भी तरह का लाइसेंस नहीं लेना पड़ेगा।।

महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा के साथ ही सरकारी नौकरी में भी महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जायेगा। राहुल गांधी ने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनी तो देश में दो बजट बनेगा, एक बजट राष्ट्रीय बजट होगा, जबकि दूसरा बजट किसानों के लिए होगा जिसमें किसानों की जरुरतों के हिसाब से योजनाएं बनाई जाएंगी।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद कांग्रेस उस कानून को बदल देगी जिसमें किसानों को कर्ज नहीं चुकाने के कारण जेल जाना पड़ता है।

अब किसान अगर बैंक का कर्ज नहीं चुका पाएंगे तो उन्हें जेल में नहीं डाला जाएगा। उन्होंने कहा था कि बड़े उद्योगपति करोड़ों रूपए कर्ज लेकर प्राइवेट हवाई जहाज में घूमते हैं उन्हें कोई नहीं जेल भेजता है, लेकिन किसान 20 हजार रुपये के कारण जेल चले जाते हैं। हमने तय किया है कि वर्ष 2019 में हमारी सरकार आएगी तब हम इस कानून को बदल देंगे। हिंदुस्तान के किसी भी किसान को कर्ज नहीं लौटाने के कारण जेल में नहीं डाला जा सकेगा।।

इनकी रही उपस्थिति
सांसद प्रतिनिधि धीरज श्रीवास्तव,चंद्रकांत दूबे, एमएलसी दीपक सिंह,जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, मो नईम, प्रदीप सिंघल,इम्तियाज अहमद,सुरेश निर्मल,नरेंद्र मिश्रा, धर्मेन्द्र शुक्ला, सर्वेश सिंह,मोहित गुप्ता,नरसिंह बहादुर सिंह,आदि।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।