Mahatma Gandhi Death Anniversary:- जानें किस राजनेता ने किस अंदाज में दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

admin
By admin
3 Min Read

Mahatma Gandhi Death Anniversary:- आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। आज के दिन गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और देश ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को खो दिया था। महात्मा गांधी की हत्या से पूरा देश स्तब्ध था। 
गोडसे को उनकी हत्या के जुर्म में सजा दी गई थी। वहीं आज महान पुरुष महात्मा गांधी को भारत के लोग अलग अलग अंदाज में याद कर रहे हैं और उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि किसने किस अंदाज में अर्पित की महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि-
अमित शाह- स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आजादी के अमृतकाल में पूज्य बापू के स्वच्छता, स्वदेशी और स्वभाषा के विचारों को अपनाकर उन पर चलाना ही गाँधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कांग्रेस– भारत के महान आदर्शों से पूरी दुनिया को रूबरू कराने वाले एवं सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। शांतिपूर्ण आंदोलन, प्रेम-भाईचारा व सत्याग्रह जैसी विरासत हमें बापू से ही मिली हैं, जिसकी राह पर आगे बढ़ हम भारत को जोड़ रहे हैं।
केशव प्रसाद मौर्या- हमें स्वच्छता और सफाई का मूल्य पता होना चाहिए।” त्याग व तपस्या के प्रेरणास्‍त्रोत, संसार को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता हेतु प्रेरित करके विश्व को शान्ति का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 
अशोक गहलोत- सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। बापू ने कहा था मेरा जीवन ही मेरा संदेश है।उनके संदेश में सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह की भावनाएं छिपी हुई हैं।देश को एक व अखंड रखने के लिए आवश्यक है हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलें।
योगी आदित्यनाथ- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है। उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *