Attack on Bageshwar Baba: पप्पू यादव की धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती

admin
By admin
2 Min Read

पटना। Pappu Yadav Attack on Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम सरकार इन दिनों काफी विवादों में हैं। वहीं अपने चमत्कार और लोगों का भूत-भविष्य बताने के उनके तरीके को लेकर समर्थक और विरोधी दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव भी हैं।
साथ ही बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अभी हाल ही में नागपुर में विवाद देखने को सामने भी आया था, जिसके बाद से वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। साथ ही दूसरी ओर बयानबाजी की सियासत से अटे-पड़े बिहार में बागेश्वर बाबा के लिए भी बयानबाजी शुरू हो चुकी है। और जाप प्रमुख पप्पू यादव ने बागेश्वर बाबा पर टिप्पणी भी की है।
जाप प्रमुख का शनिवार को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बागेश्वर बाबा को आड़े हाथों लेते नज़र आते हैं। पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती दी और कहा कि ‘क्या वह अगर, चमत्कार से लोगों की गंभीर बीमारी कैंसर, ब्रेन ट्यूमर और हार्ट अटैक जैसी बीमारी को खत्म कर सकते हैं’ धीरेंद्र शास्त्री यह कर देंगे तो मैं भी उनका भक्त बन जाऊंगा और उनके पैर पकड़ लूंगा।
पेश किया ये दावा
इसके बाद भी पप्पू यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि ‘अगर उनमें हिम्मत और औकात है तो बिहार आकर बताएं और मैं जो कहता हूं वह करके भी दिखाएं। साथ ही चमत्कार से देश की गरीबी को मिटा सकते हैं और ये लोग मार्केटिंग करते हैं और एक ही काम के लिए 200 से अधिक लोगों को लगाए भी रहते हैं। वहीं भीड़ में पहले से ही उनके लोग मौजूद रहते हैं और इसके बाद वह उन लोगों को ही बुलाकर उनकी जीवनी भी बताते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *