क्या भारत जोड़ो यात्रा का हुजूम बनेगा वोटर? शशी थरूर से पूछा गया सवाल

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव जम्मू-कश्मीर पर जा पहुंची है। साथ ही ऐसे में इस यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं भी काफी तेज हो गई हैं।
इसी के साथ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को राजस्थान के जयपुर में भारत जोड़ो की सफलता को लेकर बड़ा बयान भी दिया है और साथ ही थरूर ने कहा कि इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी ने पूरी तरह लोगों की सोच बदल कर रख दी है।
इसके साथ ही राहुल लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और हर वर्ग के व्यक्ति से मुलाकात भी कर रहे हैं। साथ ही राहुल ने राजस्थान के अंदरूनी विवाद पर भी बयान दिया और कहा- हमें अपने साथी के बारे में सोच समझकर बोलना भी चाहिए।
तिरुवंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर जयपुर में एक लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने आए थे और थरूर से जब पूछा गया कि क्या आपको विश्वास है कि आने वाले चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा की सफलता कांग्रेस के लिए वोटों में बदल जाएगी? तो इस पर उन्होंने कहा- हर कोई कहता है कि यह साबित होना बाकी है मैं भी स्वीकार करता हूं कि यह साबित होना बाकी है और हम इसे साबित कर सकते हैं।
शशि थरूर ने आगे कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने राहुल गांधी की छवि को बदल दिया है और पूरा ‘पप्पू कारोबार’ तीन आरोपों के इर्द-गिर्द चल रहा था। जिसमें पहला है कि वो एक दिन धरने की घोषणा करेंगे और अगले दिन विदेश भाग जाएंगे। यहां आज वे मजबूती से खड़े हैं और 160 दिन से लगातार चल ही रहे हैं। साथ ही अब आप फालतू की बातें नहीं कर सकते हैं।
इसके साथ दूसरा आरोप था कि वह घमंडी किस्म के नेता हैं, उन तक पहुंच पाना बहुत ही मुश्किल होता है और वे किसी से मिलते-जुलते नहीं हैं. आज सभी वर्गों के लोग उनसे मिल रहे हैं पर वो यात्रा में साथ चल रहे हैं। राहुल उनका हाथ पकड़ते हैं और साथ आगे भी बढ़ते हैं।
इसके अलावा तीसरा था कि वे गंभीर किस्म के राजनीतिज्ञ नहीं हैं राहुल ने इस यात्रा में अब तक दर्जनों प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है और उन्होने सवालों के जवाब दिए। साथ ही उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री ने कितनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *