80 दिन में मल्लिकार्जुन नहीं बदल पाए कांग्रेस, यह हैं बड़ी चुनौतियां

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति– कांग्रेस अध्यक्ष के पद को संभाले हुए मल्लिकार्जुन खड़गे को 80 दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक यह कांग्रेस पार्टी के भीतर कोई नया बदलाव नहीं ला सके हैं। कांग्रेस जिन नीतियों पर पहले चल रही थी आज भी उन्हीं नीतियों पर चल रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सिर्फ कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं है वह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। लेकिन उनके नेतृत्व से कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे भी पुरानी नीतियों के साथ आगे बढ़े हैं। 
लेकिन अध्यक्ष बनने के बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे की परीक्षा का समय आ गया है। क्योंकि कर्नाटक में चुनाव होने को है। सत्ता में भाजपा है। वहीं कांग्रेस सत्ता में आने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं यहां कांग्रेस को मजबूत तरीके से स्थापित करना मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मुख सबसे बड़ी चुनौती है।
इसके साथ ही यदि हम बात छत्तीसगढ़ और राजस्थान की करें तो इन दोनों राज्यों में सत्ता वापसी कांग्रेस के लिए चुनौती है और मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए ऐसा राजनीतिक खाखा तैयार करना चुनौती है कि वह क्या करें की कांग्रेस की बात जनता तक पहुंच जाए और जनता एक बार पुनः कांग्रेस विश्वास दिखाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *