Bharat Jodo Yatra: RSS को राहुल ने बताया इस सदी का कौरव

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आरएसएस के लोगों को 21वीं सदी का कौरव करार दिया है।
राहुल गांधी ने बयान में यह भी कहा, ’21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ-पैंट पहनते हैं और शाखाएं भी चलाते हैं और उनके पीछे देश के 2-3 अमीर लोग खड़े हैं।’
राहुल ने आगे यह भी कहा, ‘आरएसएस के लोग कभी हर-हर महादेव के नारे नहीं लगाते क्योंकि भगवान शिव तपस्वी थे और ये लोग भारत की तपस्या पर हमला कर रहे हैं साथ ही इन लोगों ने जय सिया राम में से माता सीता को ही हटा दिया और ये लोग भारत की संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं।’ राहुल गांधी ने कहा, पांडवों ने कभी किसी का बुरा नहीं किया था । हमारी भारत जोड़ो यात्रा में किसी का धर्म नहीं पूछा गया है।
वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय कुरुक्षेत्र में है। और रविवार को उन्होंने कहा था, ‘भारत जोड़ो यात्रा समाज में फैलाई जा रही नफरत और भय के साथ-साथ बेरोजगारी-महंगाई के खिलाफ भी है। गांधी ने कहा, हम इसे तपस्या के रूप में देख रहे हैं वहीं कांग्रेस ‘तपस्या’ में विश्वास करती है जबकि भाजपा पूजा का संगठन बनी हुई है। राहुल ने यह भी कहा था कि बीजेपी और आरएसएस ‘तपस्या’ का सम्मान नहीं करते, बल्कि वे चाहते हैं कि उनकी ‘पूजा’ करने वाले लोगों का ही सम्मान हो। साथ ही एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा था, ‘एक बात जो मैंने समझी है वह यह है कि यह लड़ाई असल में राजनीतिक नहीं है, सतही तौर पर यह राजनीतिक लड़ाई है। साथ ही जब हम बसपा या टीआरएस से लड़ते हैं तो यह राजनीतिक मुकाबला होता है पर देश में बदलाव आया है।’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *