जाने कितने फीसदी बिके सपनों के घर

admin
By admin
1 Min Read

देश- जब कोई घर बनाता है तो उस घर से उसकी भावनाओं का जुड़ाव होता है। लोग अपनी एक एक पूंजी लगाकर अपना घर बनाते हैं। घर व्यक्ति की जीवन भर की कमाई का परिणाम होता है। वहीं जब आपका अपना घर आपसे छीना जाता है या उसमें कोई परेशानी होती है तो सबसे अधिक तकलीफ आपको ही होती है।
वहीं अब घरों के परिपेक्ष्य में CREDAI यानी कन्‍फेडरेशन ऑफ रियल इस्‍टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश मे बीते कुछ सालों में सबसे अधिक मकान बिके हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2021 में 2.36 लाख की तुलना में 2022 में करीब 3.65 लाख मकान बिके हैं। इस आंकड़े को यदि हम प्रतिशत में समझे तो घरों की बिक्री में 54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं साल 2014 में 3.43 लाख मकानों की बिक्री हुई थी। मुंबई में 2021 में 76,396 मकान बिके थे, जबकि 2022 में 44 फीसदी ग्रोथ के साथ 1,09,733 मकान बिके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *