मोदी नहीं पीएम के लायक वह करते हैं बस नकल

admin
By admin
2 Min Read

देश– नीतीश सरकार केंद्र सरकार पर आय दिन तंज कसती नजर आती है। जेडीयू नेताओं को लगता है कि नीतीश कुमार भारत के प्रधानमंत्री बनने के लिए बेहतर विकल्प हैं। हालाकि नीतीश कुमार यह साफ कह चुके हैं उन्हें पद की अभिलाषा नहीं है। अगर राहुल विपक्ष की ओर से पीएम का चेहरा होते हैं तो यह ठीक होगा।
वहीं अब वहीं अब जमुई में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा, वह प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं हैं। क्योंकि जिस योजना को नीतीश कुमार साल 2015 में लागू करते हैं वह उसे साल 2019 में लागू करते हैं।
वह कहते हैं, देश का प्रधानमंत्री किसे होने का हक है। जो देश की उन्नति के विषय मे सोचे। जिसके पास सोच हो। उसको प्रधानमंत्री बनने का कोई हक नहीं है जो दूसरों की योजनाओं को संचालित करके अपनी वाह वाही करवाए।
नीतीश कुमार सोचते हैं कि बिहार में साइकिल और पोशाक योजना लागू हो। इसके बाद यह पूरे देश मे लागू होती है।नीतीश कुमार ने बिहार के हर घर बिजली पहुंचाई अब हर घर बिजली पहुंच गई। नीतीश कुमार ने 2015 में बिहार में हर घर नल योजना लागू की प्रधानमंत्री ने इसे पूरे देश मे लागू किया। वह सिर्फ नकल करते हैं और वाह वाही लूटते है। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार सही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *