राहुल ने बताया भारत जोड़ो पीएम पद के लिए या कोई ओर है बात

admin
By admin
2 Min Read

देश:- पूरे देश मे यह चर्चा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा सालन 2023 में होने वाले चुनाव के परिपेक्ष्य में कर रहे हैं। हालाकि कांग्रेस ने इस बात को खारिज कर दिया है कि उनकी इस यात्रा का कोई राजनीतिक सम्बंध है। वहीं राहुल गांधी विपक्ष की ओर से पीएम पद का चेहरा होंगे इस पर राहुल ने स्वयं टिप्पणी की है।
राहुल गांधी ने कहा, उन्होंने कहा कांग्रेस के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री पद को लेकर मेरा नाम जोड़ना गलत है। यह भ्रामक जानकारी है। इसका उद्देश्य लोगों का ध्यान भटकाना है। मैं इस पद का अभिलाषी नहीं हूं और न मैं इसका चेहरा हूँ। कांग्रेस देश के मुद्दो के लिए देश की जनता के लिए पद यात्रा कर रही है। इसका उद्देश्य एकता के साथ वास्तविक मुद्दों पर लोगों का ध्यान केंद्रित करना है।
उन्होंने आगे कहा, देश के युवाओं से झूठ बोला जा रहा है। किसानों के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। आम जनमानस परेशान है। मैंने जमीनी स्तर पर जुड़कर लोगों से बात करने का प्रयास किया है। लोगों की मूल समस्याओं पर काम नहीं हो रहा है। लोगों को पता है बेरोजगारी की रफ्तार तेज हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा सामाज में फैली नफरत के विरोध में है। यह देश के वास्तविक मुद्दों के परिपेक्ष्य में है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *