राजनीति- बीते कई दिनों से राहुल गांधी अपनी टी शर्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग उनसे पूंछ रहे हैं कि इतनी ठंड में वह कपड़े क्यों नहीं पहन रहे हैं। वही उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि वह इसपर शोध करेंगे की वह कौन सा जीवाणु है जिसे इतनीं ठंड में भी ठंड नहीं लगती।
लेकिन इस सबके बीच राहुल गांधी ने अपनी टी शर्ट को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि मीडिया को सिर्फ मेरी टी शर्ट दिखाई दे रही है। उन्हें क्या गरीबों के फटे पुराने कपड़े नहीं दिखाई देते हैं। मुझे टी शर्ट में कम्फर्ट लगता है और सच मे इसमे ठंड नहीं लगती है।
यह लोग सिर्फ टी शर्ट पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। क्या यह उन मुद्दो को आपको दिखाते हैं जो वास्तव में जनता की जरूरत हैं। क्या मीडिया महंगाई पर अपना मुह खोल रही है। क्या यह बेरोजगारी पर सवाल करते हैं नहीं। क्योंकि यह अफ्रीका से आने वाले चीतों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं।
उन्होंने कहा, मीडिया जनता की बात नहीं उठती। लेकिन वह मेरे दोस्त होने का अपना धर्म निभा रहे हैं और मेरी टी शर्ट को खूब दिखा रहे हैं। हमने सदन में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने का प्रयास किया लेकिन वहां माइक बन्द कर दिया गया। सदन में एक तरफा बात सुनी जाती है। शायद यही कारण है कि मैंने जनता की सुनने के लिए जनता के बीच जाना उचित समझा और मैं भारत जोड़ो यात्रा पर निकला।
