Pakistani Girl Dance Video: इतने लाख में बिक रहा आएशा का ग्रीन कुर्ता

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। Pakistani Girl Dance Video: ‘मेरा दिल ये पुकारे (Mera Dil Ye Pukare Aaja)’ पर डांस कर मशहूर हुई पाकिस्तानी की गर्ल आएशा (Ayesha) इन दिनों खूब लोकप्रियता भी बटोर रही हैं।
बता दें अपनी दोस्त के मेहंदी फंक्शन के दौरान आएशा का हरे कुर्ते में एक डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था, इस वीडियो में आएशा के डांस और सादगी पर लोग अपना दिल ही हार बैठ और वह रातोंरात मशहूर भी हो गईं थीं।
इस कड़ी में अब रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की यह वायरल गर्ल अपने उसी ग्रीन कुर्ते की नीलामी कर रही हैं। बता दें कि पीपल मैगजीन पाकिस्तान में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने कुर्ते की कीमत 3 लाख रुपये की रखी है।
पीपल मैगजीन ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में यह भी लिखा कि, “मेरा दिल ये पुकारे आजा” गर्ल 3 लाख में अपनी ग्रीन ड्रेस बेचने में लगी है।” इसी के साथ पीपल मैगजीन के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं और प्रतिक्रिया भी हासिल कर रहे हैं। 
इसी कड़ी में एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह भी लिखा, “ये लड़की अकेले ही पाकिस्तान की इकोनॉमी को बढ़ाने की कोशिश करने में जुटी है।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि, “3 हजार का सूट 3 लाख में और इसने खुद इसे 300 से ज्यादा बार पहन रखा ही होगा।”
इन सबके बावजूद एक्टर उमर आलम (Umer Alam) ने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गर्ल का सूट खरीदने की इच्छा भी जताई है। वहीं इस कड़ी में उमर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, “मुझे लूज होगा नहीं तो मैं ले ही लेता।” इसी के साथ उमर ने हंसने का इमोजी भी शेयर किया हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *