गुजरात में किसे मिलेगा क्या? खुद सीएम भूपेंद्र पर अटकी है सुई

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए भाजपा ने 156 सीटों पर जीत पाई है। साथ ही यह रिकॉर्ड जनादेश बीजेपी को सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली नई बीजेपी सरकार में प्रयोग करने का मौका भी दे सकता है साथ ही इन क्षेत्रों, जातियों, उम्र और क्षमता के बीच संतुलन साधना भी एक कठिन कार्य सा लग रहा  है। 
वहीं 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले सातवीं बार सरकार बनाने चली भाजपा में कुछ ऐसे विधायक भी हैं जो नए मंत्रालय में अपनी जगह भी बना सकते हैं।
इसी कड़ी में राज्य अध्यक्ष सीआर पाटिल के लोकसभा क्षेत्र में आने वाली माजुरा सीट से विधायक संघवी ने न केवल भूपेंद्र पटेल सरकार में गृह राज्य मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो संभाला है।
साथ ही उन्हें राजस्व का प्रभार भी दिया गया है और भाजपा के असंतुष्ट विधायकों के साथ शांति बनाने के लिए उन्हें भेजा भी गया था, ऐसे में उन्हें कैबिनेट रैंक भी मिल सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *